Kidney Stones - पथरी या किडनी स्टोंस में होने वाले असहाय दर्द से छुटकारा दिलाने में सहायक, इस फलों और औषधीय जड़ों के सेवन से पायें तुरंत आराम और कुछ ही दिनों में पथरी से छुटकारा |
अजवाइन का रस – शरीर से विषाक्त निकालने में सहायक और सबसे महत्वपूर्ण अजवाइन किडनी स्टोन को तोड़ने और बाहर करने में सहायक होता है
निम्बू रस – निम्बू एक साइट्रेटिक फ्रूट होता है, जो किडनी में जमा होने वाले कैल्शियम स्टोन (पथरी) को बढ़ने से रोकता है | इसके निरंतर प्रयोग स्टोन के साइज़ को कम करने में सहायक होता है |
गेंहू के पौधे का रस या व्हीटग्राश जूस – व्हीटग्राश शरीर के लिए एक बड़ी औषधि के रूप में वर्गीकृत किया जाता है | यह पथरी की समस्या में भी बहुत ही कारगर औषधि है तथा मूत्र के प्रवाह में भी वृद्धि करता है |
अनार का रस – किडनी की कार्यशीलता को सुचारू रूप से सुदृढ़ करने के लिए अनार के रस का सेवन फायदेमंद होता है | इसके सेवन से किडनी स्टोन को बढ़ने से रोका जा सकता है |
तुलसी रस – तुलसी को धार्मिक तौर पर देखने के अलावे इसे औषधि के रूप में अपनाया जाये तो, इसके बड़े फायदे देखने को मिलते हैं | इसके निरंतर सेवन से पथरी की समस्या में राहत मिलता है |
राजमा का शोरबा – इसके सेवन से यूरिन और किडनी सम्बंधित रोगों में लाभ होता है | साथ ही साथ यह पथरी को कमजोर करने और उसे घुलने में सहायक होता है | इसका सेवन मूत्र के प्रवाह में वृद्धि करता है
सेव सिरका – एप्पल वेनिगर, किडनी में पथरी के कारन होने वाले असहाय दर्द में तुरंत राहत पहुचात है | सेव का सिरका के उचित मात्र में निरंतर सेवन से किडनी से स्टोन टूट कर बहार निकल जाते हैं |
सिंहपर्णी या डंडेलीन के जड़ का रस – सिंहपर्णी शरीर से गैर-जरुरी पदार्थो को निकालने सहायक होता है | यह गुर्दे में पथरी बनने से रोकता है | सिंहपर्णी के सेवन से गुर्दे का कार्यशीलता सुदृढ़ होती है |