Coriander - धनिया अपने भोजन में शामिल करें और खाएं, साथ में 10 तरह के रोगों में जड़ से आराम पायें |

वजन घटाने में सहायक – धनिया कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है | इसका प्रतिदिन भोजन में प्रयोग, वजन घटाने में सहायक होता है |

त्वचा के लिए फायदेमंद – धनिया का सेवन त्वचा को स्वस्थ और चमकीला बनाता है | इसके निरंतर प्रयोग से त्वचा की झुरियां ख़त्म हो जाती हैं और त्वचा के ऊपर निखार आता है |

माशिक धर्म की पीड़ा – माशिक धर्म के दौरान अधिक पीड़ा या रक्तश्राव को नियंत्रित और आसान बनाता है | अतः इस दिनों में इसका सेवन बढ़ा देना चाहिए |

गठिया में राहत – नारियल तेल में धनिया पाउडर मिलाकर लगाने से तथा साथ ही साथ भोजन में धनिया के प्रयोग से गठिया की भी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है |

आँखों में खुजली होने पर – धनिया के बीज पानी में उबाल कर, उबले हुए पानी से आखों को धोने से आँखों की खुजली से आराम मिलता है |

डायबिटीज में लाभदायक – धनिया के सेवन से रक्त में शर्करा नियंत्रित होता है, तथा अंग्नाशय के अन्दर इन्सुलिन का स्तर बढ़ा देता है |

उच्य रक्तचाप में लाभ – धनिया उच्य रक्तचाप में एक कारगर औषधि है | जिसके सेवन से बढ़ा हुआ रक्तचाप नियंत्रित होता है |

पाचन-क्रिया का दुरुस्त होना – धनिया पाचन समस्याओं में लाभ दिलाता है | धनिया आँतों के क्रियाशीलता को दुरुस्त करता है | इसके निरंतर प्रयोग से गैस, लीवर में सुजन और चिडचिडापन से छुटकारा मिलता है

एलर्जी में राहत – धनिया की तासीर ठंडी होती है | इसीलिए इसके सेवन से एलर्जी में राहत मिलता है | त्वचा खुजली (एलर्जी) होने पर प्रभावित अंग के ऊपर इसके पेस्ट को लगाने से फायदा होता है |

थायरोइड – रोजाना धनिया के सेवन से शरीर की हार्मोन्स उचित और नियमित तरीके से कम करते हैं | इसके नियमित सेवन से थायरोइड की समस्या में राहत मिलता है |