Sambar Or Sambhar Recipe in Hindi – मौसमी सब्जियों और दालों से बना यह व्यंजन अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है | सांभर को ज्यादातर सादा चावल, इडली, डोसा और वडा के साथ खाया जाता है | वैसे तो सांभर के आज 50 से भी ज्यादा बनाने के तरीके हैं | सांभर एक ऐसा व्यंजन है, जिसे आज भारत ही नहीं पुरे दुनिया में भी पसंद किया जाता है |
यह व्यंजन पूरी तरह से साउथ इंडियन खानपान को रिप्रिजेंट करता है | लेकिन आज-कल उत्तर भारत में भी इसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है, खासकर स्ट्रीट फ़ूड और रेस्टुरेंट के मेनू में | सांभर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक गुणों वाला भी होता है, क्योकि इसके अन्दर सब्जियों का भरपूर प्रयोग किया गया रहता है |
Sambar Or Sambhar Recipe in Hindi एक दृष्टि में
- वर्गीकरण – शाकाहारी/वेगन रेसिपी
- बनाने में लगने वाला समय – 30 मिनट
- थाली या प्लेट्स की संख्या – 5-6 लोगों के लिए
- सहायक व्यंजन – प्लेन चावल, डोसा, इडली और वडा आदि
सांभर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- तुअर/अरहर दाल -150 ग्राम
- टमाटर मीडियम साइज़ का – 1
- बैगन – 200 ग्राम कटे हुए टुकड़े
- गाजर मीडियम साइज़ का कटा हुआ – 1
- फूलगोभी – 200 ग्राम
- कद्दू – 200 ग्राम कटा हुआ
- ड्रमस्टिक (सहजन) – 1 मीडियम साइज़ का टुकड़ों में कटा हुआ
- प्याज – 2 मीडियम (स्लाइस किया हुआ)
- धनिया की पत्तियां – 2 चम्मच कटी हुयीं
- कड़ी पत्ता – 10-12
- हरी मिर्ची कटी हुयी – 2-3
- सांभर मसाला – 2 चम्मच
- इमली का अर्क – 1/4 कप
- गुड – 1 चम्मच
- सूखी लाल मिर्च – 3-4
- राइ (सरसों के बिज) – 1/2 चम्मच
- मेथी दाना – 1/2 चम्मच
- हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- नमक – मनचाहा

Sambar Or Sambhar / सांभर बनाने की विधि
सबसे पहले दाल को 2-3 घंटे के लिए भिंगो कर रख देंगे फिर उसके बाद प्रेशर कुकर में हल्दी और नमक के साथ उबाल लेंगे | जब दाल उबल जाये तब ढक्कन हटा कर चेक कर लेंगे की दाल प्रॉपर बना है की नहीं, फिर दाल को एक तरफ साइड में रख देंगे |
अब कडाही या भगोना में तेल/घी गर्म करेंगे, फिर उसके बाद तेल में सरसों के बिज (राई), मेथी दाना और सूखी लाल मिर्च डाल कर चिटका लेंगे | कडाही में जब राई चिटकने लगे तब उसमे कटी हुयी थोड़ी हरी मिर्ची, कड़ी पत्ता और कटा हुआ प्याज (स्लाइस) डाल कर हल्का गोल्डन होने तक भूनेंगे |
प्याजं के हल्का भुन जाने के बाद टमाटर और कटी हुयी सब्जियां डालेंगे फिर 5-7 मिनट तक अच्छे से चलाते हुए भूनेंगे | अब यहाँ सब्जियों में सांभर मसाला पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से लपेट कर भुन लेंगे | जब सब्जिओं से तेल रिलीज होना शुरू हो जाये तब उसमे इमली का अर्क और गुड डालेंगे और चलाते हुए मिलायेंगे |
सब्जियों के अन्दर थोडा पानी (आधा कप) डालेंगे और सब्जियों को थोड़े देर यानि 2-3 मिनट तक पकने देंगे | जब सब्जियां प्रोपर पक जाएँ, तब यहाँ इस स्टेज पर दाल एड करेंगे और चलाएंगे | यहाँ आप नमक और पानी की मात्रा अपने अनुसार संतुलित कर सकती हैं |
सांभर के अन्दर 3-4 मिनट उबाल आने के बाद, खाने के लिए सांभर तैयार है | इसे आप चावल, डोसे, इडली और वडा के साथ सर्व कर सकती हैं |
(नोट- धनिया की कटी हुयी पत्तियों को अंत में डालना चाहें तो डाल सकते हैं या इसे स्किप कर सकते हैं |)