Chilli Chicken Recipe in Hindi : चिल्ली चिकन स्ट्रीट फ़ूड मार्केट और रेस्टुरेंट जैसा बनाने के लिए आज आपको हम सबसे आसान और बेहतर स्वाद वाला तरीका बताएँगे | बार-बार कोशिश करने के बावजूद भी बेहतर स्वाद वाला चिल्ली चिकन नहीं बन पाता, तो ऐसे में इस तरीके को एक बार जरुर अपनाएं फर्क बिलकुल नजर जायेगा |
Chilli Chicken Recipe in Hindi चिल्ली चिकन रेसिपी एक दृष्टी में |
- केटेगरी – नॉन-वेज रेसिपी
- कुकिंग टाइम – 30 मिनट
- प्लेट्स की संख्या – 3-4 लोगो के लिए
- सहायक व्यंजन – फ्राइड राइस, चोउमीन, रोटी आदि

चिल्ली चिकन के लिए आवश्यक सामग्री |
- फ्रेश चिकन ब्रैस्ट पीसेज – 500 ग्राम
- अंडा – 1
- वेनेगर – आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच (ऑप्शनल)
- अरारोट ( कॉर्न स्टार्च ) – 2 चम्मच
- लहसुन अदरक का पेस्ट 1 चम्मच
- कटी हुयी हरी मिर्ची का पेस्ट – 1-2 चम्मच
- प्याज के कटे हुए क्यूब्स – 20-25 क्यूब्स
- सिमलामिर्च के क्यूब्स – 20-25
- गाजर के कटे हुए लच्छे – 2 चम्मच
- हरा प्याज का कटा हुआ स्प्रिंग्स – 2-3 चम्मच
- रेड चिल्ली पाउडर – 1 चम्मच
- टोमेटो कैचप – 2 चम्मच
- सोया सॉस – 1 चम्मच
- चिल्ली सॉस – 1-2 चम्मच
- चिल्ली पाउडर 1 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर 1 टी स्पून
- तेल – 250 ग्राम
- नमक स्वादानुसार

चिल्ली चिकन बनाने की विधि |
कटे हुए चिकन के पीसेज को साफ करके एक बाउल में रखलें | उसके बाद उसमे आधा चम्मच वेनेगर, आधा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, काली मिर्च पाउडर, अंडा और एक चुटकी नमक डाल कर मैरिनेट करेंगे |

कडाही या पैन में तेल को गर्म करेंगे और सभी चिकन पीसेज को फ्राई कर लेंगे | अब सभी फ्राई किये हुए पीसेज को एक तरफ रख देंगे |
आगे अब कडाही या पैन में तेल की मात्रा को कम करलेंगे, और उसमे लहसुन-अदरक का पेस्ट डालेंगे, ताकि इसका कच्चापन ख़त्म हो जाये | कुछ सेकेंड बाद कटी हुयी सब्जियां डालेंगे और 2-3 मिनट तक भूनेंगे |
अब सब्जियों के अन्दर सोया सॉस, टोमेटो सॉस, चिल्ली सॉस, रेड चिल्ली पाउडर और चिल्ली चिकन पाउडर डाल कर मिलायेंगे |
सब्जियों में मसाले डालने के बाद अरारोट का घोल तैयार करेंगे और 1 मिनट के बाद डाल देंगे | सभी को एक साथ 1 मिनट तक चलाएंगे उसके बाद चिकेन के पीसेज, स्वादानुसार नमक और एक चुटकी सफ़ेद तिल (सेसमे) डालेंगे |
हमारा चिल्ली चिकन बन कर तैयार हो चूका है | इसे फ्राइड राइस, चोउमिन या रोटी के साथ सर्व करें |
आपको हमारी रेसिपी Chilli Chicken Recipe in Hindi कैसा लगा हमें जरुए बताएं |