Chicken Masala: वैसे तो चिकन मसाला अलग अलग जगह पर बहुत तरीकों से बनाया जाता है लेकिन आज हम आपको एक यूनिक तरीके से चिकेन मसाला बनाने की रेसिपी शेयर करेंगे| चिकन की कोई भी व्यंजन हो आज कल सभी जगह चाहें वह स्ट्रीट फ़ूड मार्केट हो या रेस्टुरेंट, में उपलब्ध हो जाता है| वैसे में अगर हम चिकन की बात करें और चिकन मसाला की बात ना हो ये थोडा कंजूसी होगी|
Chicken Masala बनाने के लिए सबसे पहले तड़का लगायेंगे और उसमे प्याज और थोड़ी देर बाद टमाटर डाल कर भुनेगे | उसके बाद उसमे चिकन के पीसेस डालें और थोडा भुने | अब मसाले डाले और भुने फिर दही डाल कर पकने दे | उसके बाद उसमे आधा कप पानी डाल कर चलायें और जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाये अब उसमे एक चम्मच बटर डाले |
रेस्टुरेंट स्टाइल चिकेन मसाला रेसिपी के दृष्टी में |
- वर्गीकरण- नॉन भेज व्यंजन
- तैयार होने में समय- 40 मिनट
- थाली या प्लेट्स की संख्या- 2-3 लोगों के लिए
- सहायक व्यंजन- रोटी, नान, पराठे, चावल, पूरी व कचौरी आदि |
रेस्टुरेंट स्टाइल चिकेन मसाला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री |
- चिकन पीसेस 500 ग्राम
- प्याज रफली कटे हुए 300 ग्राम
- टमाटर 1 मीडियम साइज़ कटा हुआ
- दही 1 कप
- लहसुन की कलियाँ आधा कप
- अदरक के लच्छे 2 चम्मच
- हल्दी 1 चम्मच
- खड़े गरम मसाले (बड़ी इलायची, छोटी इलायची, लौंग, दालचीनी, और जौत्री) 1 चम्मच
- धनिया पाउडर 1 चम्मच
- देगी मिर्च पाउडर 1 चम्मच
- तेजपत्ता 2
- बटर 1 चम्मच
- जीरा 1 चम्मच
- काली मिर्च 1 चम्मच
- कसूरी मेथी 1 चम्मच
- लाल मिर्च 7-8
- नमक स्वादानुसार
रेस्टुरेंट स्टाइल चिकेन मसाला बनाने की विधि |
सबसे पहले चिकन को पानी से साफ करके एक बाउल में रखे | उसके बाद प्रेशर कूकर या गहरे तले की कडाही में सरसों तेल डालें और गर्म करें | जब तेल गर्म हो जाये तब उसमे तेजपत्ता, सूखी लाल मिर्च, जीरा, काली मिर्च और हिंग डालकर चिटका लें | अब कटे हुए अदरक के टुकड़े, लहसुन की कलियाँ, कटा हुआ प्याज और खड़े गरम मसाले डालें और लाल होने तक भुने|
जब प्याज लाल हो जाये तब उसमे कटा हुआ टमाटर डालें और चला कर 2 मिनट के लिए लेड का ढक्कन लगा दे | उसके बाद ढक्कन हटायें और चलाये अब टमाटर गल चूका है | यहाँ चिकन के पीसेस डालें और लगभग 5-7 मिनट तक चिकन को प्याज और टमाटर के साथ भुने | उसके बाद अब हल्दी, धनिया पाउडर और देगी मिर्च का पाउडर मिलाएं | थोड़ी देर बाद दही डालें और अच्छी तरह चिकन के साथ चला चला कर मिलाएं और तेल छोड़ने तक भुने |
मसाले जब भुन जाये और तेल छोड़ने लगे तब उसमे नमक और कसूरी मेथी डालें और थोड़ी देर तक चलायें| अब आगे इसमें करीब आधा कप पानी मिलाएं और दुबारा से तेल छोड़ने तक भुने | कुछ देर बाद देखेंगे की पानी मसलों से सुख गया है तो उसमे दुबारा से आधा कप पानी डालें और 1 मिनट के बाद जब ग्रेवी गढ़ा हो जाये तब उसमे 1 चम्मच बटर डालें और चला कर मिलाएं |
गैस के आंच को बंद करें और चिकन को थोड़ी देर के लिए रेस्ट होने दीजिये | अब यहाँ आपका Chicken Masala बन कर तैयार हो चूका है आप गरमा गर्म इसका आनंद ले सकते हैं |
रेसिपी से सम्बंधित हमारा youtube विडियो जरुर देखें |