Bihari Style Mutton Curry Recipe In Hindi – वैसे तो मटन करी बहुत प्रकार से बनायीं जाती है लेकिन आप एक बार बिहार में बनने वाला मटन करी का स्वाद चखेंगे तो वाह ! वाह ! आपके मुह से स्वतः ही जायेगा | यह मटन करी जिसमें बिहारी जयका भरा होता है बहुत ही साधारण और आसान तरीके से बनाया जा सकता है| इस व्यंजन को शादी-समारोह, बिर्थ-डे पार्टी या पिकनिक किसी के मेनू में शामिल किया जा सकता है |
इसे साधारणतया रोटी, चावल (सुगन्धित चावल एक उत्तम विकल्प हो सकता है) , लिट्टी (सत्तू वाली), मकुनी (सत्तू पराठा) और झोरुई पूरी के साथ खाया जा सकता है| Bihari Style Mutton Curry Recipe In Hindi
बिहारी स्टाइल मटन करी एक दृष्टी में|
- वर्गीकरण- नॉन-वेज एवं क्षेत्रीय व्यंजन
- तैयार होने में समय- 50-60 मिनट
- थाली की संख्या- 4 लोगों के लिए
- सहायक व्यंजन- रोटी, चावल (सुगन्धित चावल एक उत्तम विकल्प हो सकता है) , लिट्टी (सत्तू वाली), मकुनी (सत्तू पराठा) और झोरुई पूरी |
बिहारी स्टाइल मटन करी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री|
- फ्रेश मटन 750g
- प्याज कटे 4-5 मीडियम साइज़
- लहसुन अदरक का पेस्ट 2-3 चम्मच
- लहसुन के गांठ 4-5
- कटी हुयी हरिमिर्ची 4-5
- जीरा 1 चम्मच
- कालीमिर्च 1 चम्मच
- सौफ 1 चम्मच
- साबुत गरम मसाले 1 बड़ा चम्मच (दालचीनी-जौत्री-सह्जिरा-बड़ी इलायची-छोटी इलायची-लौग-छोटा टुकड़ा जायफल)
- तेजपत्ता 2-3
- हल्दी पाउडर 1 चम्मच
- धनिया पाउडर 1 चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर या देगी मिर्च पाउडर 1-2 चम्मच
- हिंग पाउडर आधा चम्मच
- कसूरी मेथी 1 चम्मच
- बटर (वैकल्पिक) 1 चम्मच
- नमक स्वाद के अनुसार
- सरसों तेल 150-200g
- कटी हई धनिया की पत्तियां 2 चम्मच
बिहारी स्टाइल मटन करी बनाने की विधि |
सबसे पहले प्रेशर कुकर में सरसों तेल गर्म करे | जब तेल एकदम गर्म हो जाये तब उसमे तेजपत्ता, जीरा, कालीमिर्च, हिंग पाउडर, सूखी लाल मिर्च, लहसुन के गांठ (नोट:- लहसुन के गांठ को अच्छे से साफ करलें और पीछे की पूंछ को चाकू से निकाल लें) और साबूत गरम मसाले डालें | उसके बाद जब सभी सामग्री चिटक जाएँ तब उसमे कटा प्याज डालें और 1 मिनट तक भुने | अब लहसुन अदरक का पेस्ट डालें और सभी को प्याज के साथ लाल होने तक भुने |
जब प्याज भुन कर लाल हो जाये तब उसमे मटन डालें और प्याज के साथ चला कर लपेट लें और 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं | उसके बाद उसमे हल्दी, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च या देगी मिर्च पाउडर, हिंग एक चुटकी और कटी हुयी हरीमिर्ची डालें तथा सभी को एक साथ 7-8 मिनट के लिए भुने | भूनते हुए जब मसाले प्याज के साथ मिल कर मोइस्चर रिलीज कर दे और तेल छोड़ने लगे तब उसमे स्वादानुसार नमक और आधा कप गर्म पानी डालें | उसके बाद दुबारा से तेल छोड़ने तक भुने |
अब जब हमारा मटन दुबारा से तेल छोड़ने लगे तब उसमे 1 कप गर्म पानी डालें और हल्का उबाल आने पर प्रेशर कुकर का ढक्कन लगा दे और 3 सिटी लगने दे (अगर मटन हैवी हो तो 3 सिटी और सॉफ्ट हो तो 2 सिटी) | अब प्रेशर कुकर का ढक्कन हटायें और 1 चम्मच बटर डालें और 2 मिनट तक चलाते हुए ग्रेवी के साथ बटर को मिलने दे | फिर उसके बाद गैस के फ्लेम को ऑफ कर दें और मटन में कटी हुयी धनिया की पत्तियां छिड़क दें |
हमारा Bihari Style Mutton Curry बन कर तैयार है इसे थोड़े देर तक ठंडा होने दे फिर उसके बाद सहायक व्यंजन के साथ सर्व करे |