हरे चने का बजका करी रेसिपी: हरे चने का बजका करी सर्दियों का एक मशहूर और स्वादिष्ट व्यंजन है, जो ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के क्षेत्रों में अधिक पसंद किया जाता है| इस व्यंजन में हरे चने को दरदरा कर के पहले बड़ीयां (बजका) तला जाता है| उसके बाद करी/कढ़ी बनाकर कढ़ी के अन्दर डाल दिय जाता है|
चने की बजका करी/कढ़ी ज्यादातर चावल और रोटी के साथ खाया जाता है, तो आईये हम आज चने की बजका करी व्यंजन बनाते हैं|
हरे चने का बजका करी रेसिपी
हरे चने का बजका करी व्यंजन एक दृष्टी में|
- वर्गीकरण- शाकाहारी फ़ूड
- बनाने में समय- 30 मिनट
- थाली या प्लेटों की संख्या- 4-5 लोगों के लिए
- सहायक फ़ूड- रोटी या चावल
हरे चने का बजका करी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री|
- हरे चने 400 ग्राम
- बेसन 1 कप
- चावल का आटा 2 से 3 बड़े चम्मच
- प्याज 1 बारीक़ कटा हुआ
- लहसुन और अदरक का पेस्ट 2 चम्मच
- दही 2 चम्मच
- जीरा 1 छोटा चम्मच
- काली गोल मिर्च 12-15 दानें
- हिंग 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर 1 चम्मच
- साबुत सूखा लाल मिर्च 3-4
- हरी मिर्च 2 कटी हुयीं
- देगी मिर्च 1 चम्मच
- तेजपत्ता 1
- गरम मसाला 1 छोटा चम्मच
- तेल या घी 3 चम्मच
- बटर या घी 1 चम्मच
- हरा धनिया पत्तियां 1 चम्मच कटी हुयी
- नमक स्वाद के अनुसार
हरे चने का बजका करी बनाने की विधि|
सबसे पहले चने को दो भागो में बाँट लें एक 100 ग्राम का और दूसरा 300 ग्राम का| अब मिक्सर में 100 ग्राम चने को पतला पेस्ट पिस लें तथा 300 ग्राम चने को थोडा दरदरा ही पिसें| दोनों को अलग अलग बाउल में एक तरफ रख दें|
दरदरे चने में 1 चम्मच लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें| उसके बाद उसमे आधा चम्मच हिंग और आधा चम्मच देगी मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डाल कर मिलाएं| उसके बाद मिश्रण में बेसन और चावल का आटा डाले और हाथो से मसल मसल कर मिक्स करें|
कड़ाही या पैन को गर्म करें| उसके बाद उसमे तेल डाले और उसे गर्म करें| जब तेल गर्म हो जाये तब चने के मिश्रण को छोटे छोटे पकोड़े के आकार का बजका तलना शुरू करें| (आंच को मध्यम रखें) पकोड़े तल जाने के बाद एक बाउल में किनारे कर लें|
कड़ाही में तेल की मात्रा को कम कर लें और उसमे जीरा, काली मिर्च, साबुत सुखा लाल मिर्च, तेजपत्ता और हिंग, का तड़का लगायें| उसके बाद उसमे लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें तथा भूरापन आने तक भुने|
इसके बाद तडके में प्याज डालें और लाल होने तक भुने| जब प्याज लाल हो जाये तब उसमे पिसा हुआ चना का पेस्ट, हल्दी पाउडर, देगी मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और दही डालें| फिर सबको एक साथ 2 मिनट तक मिलाएं| अब मिश्रण में 1 कप पानी डालें और तेल छोड़ने तक भुने| उसके बाद फिर से 1 कप पानी डालें और दुबारा से तेल छोड़ने तक भुने|
यहाँ अब मिश्रण में 2-3 कप पानी डाले और उबाल आने दें, जब उबाल आ जाये तब उसमे स्वादानुसार नमक डाले| फिर सभी तली हुयीं बड़ीयां (बजके) डालें और ढक कर गैस बंद करदे| 5 मिनट के बाद हमारा हरे चने का बजका करी/कढ़ी बनकर तैयार है अब इसमें ऊपर से घी या बटर डालें तथा कटी हुयी धनिया की पत्तियां डालें|
अंत में अब गरमा गर्म रोटी, चावल या पराठे आदि के साथ अपने दोस्तों, मेहमानों को खिलाएं तथा आप भी इस व्यंजन का आनंद लें|
धन्यवाद|