हरे चने का पकोड़ा बने के लिए हरे और कच्चे चने को पिस कर पेस्ट बनाते हैं| उसके बाद उसमे अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और हरे धनिया की पत्तियों का पेस्ट बना कर पिसे हुए चने में मिलाते है| अंत में पिसे हुए चने के अन्दर जीरा पाउडर , काली गोल मिर्च पाउडर, हिंग का पाउडर और स्वाद के अनुसार नमक मिला कर छोटे छोटे पकोड़ों का आकर देते हुए तेल या घी में फ़्राय करते हैं|
हरे चने के पकोड़े को देशी शब्दों में बजका कहा जाता है जिसे ज्यादतर उत्तर भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में बनाया जाता है| यह खाने में बहुत ही स्वादिस्ट होता हैं जिसे दही, हरी चटनी या मीठी लाल चटनी के साथ खाया जाता है| हरे चने के पकोड़े या बजका का करी भी बनाया जाता है|
तो देर नहीं करते हैं और बनाते हैं अपनी रेसिपी|
हरे चने के पकोड़े एक दृष्टी में|
- वर्गीकरण- शाकाहारी नास्ता
- स्वाद की प्रकृति- चटपटा नमकीन
- बनाने में लगने वाला समय- 20 मिनट
- सहायक व्यंजन- दही, हरी चटनी या लाल मीठी चटनी
- प्लेट्स की संख्या- 4-5 लोगो के लिए
हरे चने का पकोड़ा या बजका बनाने के लिए आवश्यक सामग्री|
- ताजे हरे चने- 500 ग्राम
- अदरक का पेस्ट-1 चम्मच
- लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- हरी मिर्च का पेस्ट-1 चम्मच
- हरी धनिया पत्तियों का पेस्ट- 1 चम्मच
- जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच
- काली गोल मिर्च- 1 छोटा चम्मच
- हिंग पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक स्वाद के अनुसार
- तेल या घी फ़्राय करने के लिए आवश्कता के अनुसार लगभग 300 ग्रांम
हरे चने का बजका या पकोड़े बनाने की विधि|
सबसे पहले हरे चने लगभग 70% तक पिस लें, क्योकि बजका या हरे चने के पकोड़े बनाने के लिए चने को हल्का दरदरा होना जरुरी होता है| उसके बाद उसमे लहसन, अदरक, हरी मिर्ची और हरी धनिया के पत्तियों का पेस्ट मिलाएं| यहाँ अब उसमे जीरा पाउडर, काली गोल मिर्च पाउडर, हिंग पाउडर और स्वाद के अनुसार नमक डालें और सभी को अच्छे तरीके से फैंट लें|
कड़ाही में तेल या घी को गर्म करें और उसमे छोटे छोटे आकार के पकोड़े तलें| जब सभी पकोड़े तल जाएँ तब एक बड़े बाउल या किसी बर्तन में रख लें| हमारे पकोड़े या बजका बन कर तैयार हो चुके हैं| आप चाहें तो इसे दही, हरी चटनी या लाल मीठी चटनी के साथ खाएं और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खिलाएं| इस पकोड़े को चाय के साथ भी लिया जा सकता है|
धन्यवाद|