सुखौटे की सब्जी रेसिपी ~ सुखौटे की सब्जी सुखाये हुए सब्जियों से बनायीं जाती है| पहले के समय में गर्मी के मौसम में सर्दी के मौसम की सब्जियां उपलब्ध नहीं हुआ करता था तो लोग सब्जियों को सुखा लेते थे और गर्मी के मौसम में उन सब्जियों से तरह तरह के व्यंजन बनाते थे| सूखौटे की सब्जी ज्यादातर सूखी गोभी और सूखे आलू से बनाया जाता है|
खासकर बिहार, झारखण्ड और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज भी सूखौटे की सब्जी प्रचलित है| सूखौटे की सब्जी खाने में स्वादिष्ट होता है और इसे चावल या रोटी के साथ खाया जाता है|
सुखौटे की सब्जी रेसिपी एक दृष्टी में|
- वर्गीकरण- शाकाहारी फ़ूड
- बनाने में समय- 25 मिनट
- थाली या प्लेटों की संख्या- 4 लोगो के लिए
- सहायक व्यंजन- रोटी, चावल, पराठे, कचौड़ी आदि|
सूखौटे की सब्जी बनाने के लिए अवश्यक सामग्री|
- सूखे गोभी के फुल 2 कप (रात भर भिंगोया हुआ)
- सूखे आलू के टुकड़े 2 कप (रात भर भिंगोया हुआ)
- लाल चने 1 कप (रात भर भिंगोये हुए)
- प्याज कटा हुआ 2 कप
- लहसुन की कालिया 10-12
- अदरक कटा हुआ 1 चम्मच
- टमाटर 2 कटे हुए
- साबुत सूखी लाल मिर्च 2-3
- हरी मिर्च कटी हुयी 1 चम्मच
- जीरा 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च 8-10 दानें
- सौफ 1 चुटकी
- मेथी दानें 1 चुटकी
- तेजपत्ता 1
- हिंग 1 चुटकी
- गरम मसाला पाउडर 1 छोटा चम्मच
- हल्दी 1 बड़ा चम्मच
- सरसों तेल 3-4 बड़े चम्मच
- नमक स्वाद के अनुसार
सूखौटे की सब्जी बनाने की विधि|
सबसे पहले भिंगोये हुए सूखे गोभी के फुल, सूखे आलू के टुकड़े और लाल चने को एक प्रेशर कुकर में 1 सिटी लगने तक उबाल लें, और उसके बाद प्रेशर कुकर के ठंडा होने पर सबको छान कर निकाल लें| अब सभी सब्जियों को एक साथ एक बाउल में एक तरफ रख लें|
अब कड़ाही या प्रेशर कुकर को गैस पर गर्म करें और उसमे 4 चम्मच सरसों के तेल को डालकर गर्म करें| उसके बाद तेल में एक चम्मच जीरा, मेथी के दानें, सौफ, काली मिर्च, हिंग, तेजपत्ता और साबुत सूखी लाल मिर्च डालें और चिटकायें| उसके बाद उसमे कटी हुयी हरी मिर्च, लहसुन की कलियाँ, बारीक़ कटा हुआ अदरक और कटा हुआ प्याज डालें और लाल होने तक भुनें|
जब प्याज भुन जाये तब उसमे कटा हुआ टमाटर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला पाउडर डाल कर टमाटर को गला लें| उसके बाद उसमे एक कप पानी डालें और तेल छोड़ने तक भुने| उसके बाद उसमे उबली हुयीं सब्जियां डालें और चलायें 2 तक| उसके बाद उसमे 2 कप पानी और स्वाद के अनुसार नमक डाल कर सब्जियों को ढक दें 10 मिनट के लिए| अब ढक्कन हटायें और पानी कम लग रहा हो तो उसमे पानी की मात्रा बढ़ा ले और उबाल आने पर गैस को बंद करदें|
हमारी सूखौटे की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है| आप इसे रोटी, चावल, पूरी, कचौरी या पराठे के साथ खा सकते हैं और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों आदि को खिला सकते हैं|
(नोट:- अगर सूखौटे की सब्जी में ऊपर से 1-2 चम्मच फ्रेश मलाई या दही और थोडा घी या बटर डालते है तो इसका स्वाद थोडा बढ़ जायेगा| अगर ना डालना चाहें तो नहीं डालें आप ऐसे भी खा सकते हैं|
हमारी रेसिपी आपको कैसी लगी ये हमें जरुर बताएं ताकि हम ऐसे ही अलग अलग रेसिपी लेकर आतें रहें और आपके साथ जानकारी शेयर करते रहें|
रेसिपी से सम्बंधित हमारा youtube विडियो |
धन्यवाद|