साबूदाना फलाहारी टिक्कियाँ/वडा रेसिपी साबूदाना की टिक्किया या वडा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है| जिसे व्रत फलाहार के रूप में भी प्रयोग में लाया जा सकता है| साबूदाना वडा को व्रत-फलाहार के रूप में बनाने के लिए बस इसके रेसिपी में से कुछ सामग्री को स्किप करना होगा जैसे- लहसुन और प्याज|
इस वड़े या टिक्की को बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को 30 मिनट तक के लिए भिंगो लेंगे उसके बाद साबूदाने को पानी में से छान कर सम्बंधित निम्न सामग्री को मिला कर टिक्कियों का आकार देंगे और तेल या घी में तलेंगे| टिक्कियो के तैयार होने के बाद हरी चटनी के साथ गरमा गर्म परोसेंगे|
साबूदाना फलाहारी टिक्कियाँ/वडा रेसिपी इस प्रकार हैं |
साबूदाना की फलाहारी टिक्किया या वडा रेसिपी एक दृष्टी में|
- वर्गीकरण- शाकाहारी व्यंजन / व्रत फलाहारी व्यंजन
- बनाने में लगने वाला समय- (30 मिनट साबूदाना भिंगोने के लिए)+(10 मिनट कुकिंग के लिए)
- प्लेट्स की संख्या- 4-5 लोगों के लिए
- सहायक व्यंजन- हरी चटनी
साबूदाना की फलाहारी टिक्किया या वडा की रेसिपी के लिए आवश्यक सामग्री|
- साबूदाने बड़े साइज़ के- 200 ग्राम
- आलू- 2 मध्यम आकार के (उबले हुए) लगभग 150 ग्राम
- मूंगफली 50 ग्राम (हल्का भुन कर पिसे हुए)
- बारीक़ कटे हुए हरी मिर्ची 3-4
- बारीक़ कटी हुयी धनिया की पत्तियां- 2-3 चम्मच
- अदरक बारीक़ कटा हुआ- 1 चम्मच
- निम्बू का रस- आधा टुकड़ा
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- हिंग पाउडर- आधा चम्मच
- जीरा 1 छोटा चम्मच
- काली गोल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- नमक स्वाद के अनुसार
- रिफाइंड ऑइल या घी 250 ग्राम
साबूदाना की टिक्की या वडा बनाने की विधि|
साबूदाने को 30 मिनट तक के लिए भिंगो लें| उसके बाद उसे सूती के झिल्लीदार कपडे में हाथो से हल्का हल्का प्रेस करते हुए पानी निकाल कर बाउल में एक तरफ रख लें| इसी तरह आलू को भी उबाल लें और उसे साफ करके एक बाउल में एक तरफ रख लें|
एक वस्सेल या बाउल लें और उसमे साबूदाने डालें| उसके बाद उसमे उबले हुए आलू को मैश कर लें| अब एक-एक करके सभी सामग्री जैसे पिसा हुआ मुगफली, बारीक़ कटी हुयी मिर्ची, धनिया की पत्तिय, अदरक, हल्दी पाउडर, निम्बू का रस, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हिंग पाउडर, जीरा, काली गोल मिर्च पाउडर और स्वाद अनुसार नमक डाले| उसके बाद सभी को एक साथ अच्छे तरह से मिक्स करलें|
अब मिक्स किये हुए मिश्रण की छोटे छोटे एक आकार के लोइयां काट लें और गोल टिक्कियो या वडे का आकार दें और किसी तस्तरे या प्लेट में एक तरफ रख लें|
कड़ाही या पैन में घी या रिफाइंड ऑइल (व्रत फलाहार के लिए घी का ही प्रयोग करें) गर्म करें| उसके बाद मध्यम आंच पर टिक्कियों को तलना शुरू करें| ऐसा सभी टिक्कियों के साथ करें| हमारी व्रत फलाहार टिक्कियाँ बन कर तैयार हो चुकी हैं अब इसे गरमा गर्म हरी चटनी के साथ सर्व करें और स्वाद का आनंद लें|
कुछ महत्व-पूर्ण टिप्स|
- साबूदाने से पानी निचोड़ते समय कपडे पर ज्यादा दबाव ना डालें क्योकि ज्यादा दबाव डालने साबूदाने टूट कर मिक्स हो जाएंगे|
- आलू की मात्रा संतुलित रखे, क्योकि ज्यादा मात्रा हो जाने से तलते समय टिक्किया फट जायेंगी|
- व्रत फलाहारी के लिए टिक्कियाँ या वडे बनाने के लिए रिफाइंड आयल की जगह घी का प्रयोग करें|
- साबूदाने बड़े साइज़ के लें, क्योकि बड़े साइज़ के साबूदाने खिले खिले दिखते हैं|
- मुगफली का लाल परत हटा कर साफ करलें|
- मुगफली को हल्का भुन ले जिससे मुगफली अच्छे से पिस जायेंगे|
- अगर निम्बू ना डालना चाहें तो आमचूर का प्रयोग कर सकते हैं|
साबूदाना फलाहारी टिक्कियाँ/वडा रेसिपी की अधिक जानकारी के लिए हमारे youtube विडियो देखें|
साबूदाना फलाहारी वडा : कुछ इमेज स्टेप्स






