समोसे कैसे बनाए: समोसे खाना हर किसी को पसंद होता है। खासकर बच्चे तो इसे ज्यादा पसंद करते हैं| समोसा एक ऐसा व्यंजन हैं जिसे देश-विदेश हर जगह मौजूद पाया जा सकता है| इसकी पहचान स्ट्रीट फ़ूड के तौर पर की जाती है जिसे हरी और लाल चटनी के साथ खाया जाता है| समोसे से चाट भी बनाया जाता है जिसे समोसा चाट कहा जाता है|
समोसे बनाने के लिए मैदे को गुथा जाता है| उसके बाद आलू तैयार किया जाता है और मैदे को लम्बा आकार देकर बिच से काटा जाता है तथा कोन बना कर उसमे आलू का भराव (स्टफिंग) किया जाता है| उसके बाद अंत में तेल में मध्यम आंच पर तला जाता हैं|
तो देर नहीं करते हैं, चलते हैं अपनी रेसिपी के बारे में जानते हैं|
समोसे कैसे बनाए – एक दृष्टी में|
- वर्गीकरण – शाकाहारी फ़ूड / नाश्ता
- बनाने में लगने वाला समय – 40-50 मिनट
- संख्या – 4 से 5 लोगों के लिए
- सहायक व्यंजन – लाल चटनी, हरी चटनी
समोसा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री|
- मैदा – 400 ग्राम
- आलू – 500 ग्राम (उबले हुए)
- हरे मटर – 50 ग्राम (वैकल्पिक)
- मूंगफली के दानें – 2 चम्मच
- कलौंजी (मंगरैला) आधा छोटा चम्मच
- जीरा आधा छोटा चम्मच
- काली गोल मिर्च 1 छोटा चम्मच
- सौफ – आधा छोटा चम्मच
- हिंग पाउडर – 1 चुटकी
- मेथी दाना आधा छोटा चम्मच
- तेजपत्ता 1
- हल्दी आधा छोटा चम्मच
- अदरक का पेस्ट 1 चम्मच
- लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
- हरी मिर्ची का पेस्ट 1 चम्मच
- नमक स्वाद के अनुसार
- तेल 300-400 ग्राम (समोसे तलने के लिए)
- रिफाइंड आयल 2 चम्मच
समोसे बनाने की विधि|
1. समोसे के लिए मैदा गुथने की विधि|
सबसे पहले मैदे को छननी से छान लें और उसमे 2 चम्मच हल्का गर्म रिफाइंड आयल डाल कर मैदे को मिलाएं| उसके बाद उसमे आधा छोटा चम्मच कलौंजी (मंगरैला) मिलाकर गुनगुने पानी से गुथ लें| (मैदा ज्यादा गिला ना गुथे)
2. समोसे के लिए आलू का मिश्रण तैयार करने की विधि|
उबले हुए आलू का स्किन हटा कर साफ कर लें और मैश करके बाउल में एक तरफ रख लें| अब कड़ाही को गर्म करें और मूंगफली के दानों को तथा मटर के दानों को अलग-अलग भुन कर एक तरफ किसी प्लेट या बर्तन में रख लें|
कड़ाही में 2 चम्मच तेल गर्म करें और उसमे जीरा, काली गोल मिर्च, हिंग पाउडर, सौफ, मेथी दानें, हल्दी, और तेजपत्ता डाल कर चिटका लें| अब तडके में लहसुन, अदरक और मिर्ची का पेस्ट डालें, कच्चापन ख़त्म होने तक भुने| उसके बाद भुने हुए मूंगफली के दानें और मटर दानें डालने का बाद मैश किये हुए आलू डाल कर मिश्रण को अच्छी तरह 1 मिनट तक मिलाएं फिर उसमे स्वादानुसार नमक डाल कर भुने लगभग 10 मिनट तक के लिए| अब समोसे के लिए आलू का मिश्रण तैयार है|
3. मैदे का लोई बेलने और आकार देने की विधि|
गुथे हुए मैदे की छोटे-छोटे एक बराबर के लोई काट लें| उसके बाद मैदे को गोलाकार बेलते हुए लम्बा करें और बिच से काट लें| ऐसा सभी काटे हुए लोई के साथ करें| अब कटे हुए टुकड़े को हाथ में लेकर बराबर वाले छोर पर उँगलियों की सहायता से पानी का लेप लगा लें और कोन बना कर पानी लगे हिस्से को आपस में चिपका लें| फिर एक चम्मच या थोडा अधिक आलू का मिश्रण ले कर कोन में भरें और ऊपर के छोर को पानी से लेप करके बिच से मोड़ते हुए भरावन का मुह लॉक करदें| ऐसा करते हुए सभी समोसे तैयार करके 10 मीनट के लिए फ्रिज में रख दें|
4. समोसे तलने की विधि|
कड़ाही में तेल डाल कर गर्म करलें और आंच को मध्यम रखते हुए 4-5 समोसे डालें| 2 मिनट के बाद समोसों को पलट लें ऐसा ही करते हुए समोसों तलें और एक बर्तन में निकाल लें| हमारे समोसे बन कर तैयार हो चुके हैं|
आप इसे गरमा गर्म लाल और हरी चटनी के साथ खा सकते है और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खिला सकते हैं|
रेसिपी से संबधित youtube विडियो भी जरुर देखें|
धन्यवाद|