
सत्तू के पराठे एक झटपट बनने वाली आसान और स्वादिष्ट व्यंजन है जो आटे के अन्दर स्टुफ्फिंग करके बनाया जाता है| इस व्यंजन को लिट्टी के समान्तर माना जाता है, लिट्टी और सत्तू के पराठे के बिच बस इतना ही फर्क होता है की लिट्टी को बेला नहीं जाता और सत्तू के पराठे को बेल कर पराठे का शक्ल दे दिया जाता है| आज हम सत्तू के पराठे की रेसिपी आपके साथ शेयर कर रहे है, थोडा अलग और अपने स्टाइल में|
सत्तू के पराठे और मीठी चटनी की आसान रेसिपी एक दृष्टी में|
- वर्गीकरण- शाकाहारी व्यंजन
- बनाने में समय- 20 से 25 मिनट
- थाली या प्लेटों की संख्या- 4-5 लोगों के लिए
- सहायक फ़ूड या व्यंजन- चोखा, सब्जी, चटनी ( तीखी या मीठी) और अचार आदि|
सत्तू के पराठे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री।
- आटा ( गेंहू) 500g।
- बेसन 50g।
- बेकिंग सोडा 4–5g।
- सरसो तेल 2 चम्मच।
- सत्तू 150g।
- अजवाइन और मंगराइल 7–8g।
- काली मिर्च 10g।
- प्याज 2 मीडियम साइज़।
- लहसुन 2 मीडियम साइज़।
- अदरक 2 इंच मीडियम साइज़।
- हरामीर्च 5–6।
- हरा धनिया पत्ती बारीक कटी 2 चम्मच।
- नींबू 1 ।
- नमक स्वादानुसार।
- गरम मसाला पाउडर एक चुटकी।
मीठी चटनी के लिए आवश्यक सामग्री।
- चीनी 250g।
- अदरक बारीक कटी ½ चम्मच।
- लहसुन की 4–5 कलियां पीसी हुई।
- तेजपत्ता 2
- छोटी इलाइची 3
- एक टुकड़ा दाल–चीनी का ।
- खड़ा लाल मिर्च 2।
- घी एक चम्मच।
- नमक स्वादानुसार।
सत्तू के पराठे और मीठी चटनी बनाने की विधि |
अब सबसे पहले आटा को गूथने की तैयारी करे और एक साफ बर्तन में आटा और बेसन ले फिर उसमे बेकिंग सोडा और गुनगुना पानी डाल कर उसे गुथ लें।

पराठे में स्टफिंग के लिए सत्तू को तैयार करने के लिए एक बर्तन में सत्तू ले और उसमे अजवाइन, मंगरेल ( कलौंजी), काली मिर्च, बारीक कटा हुआ हरा मिर्च,बारीक कटी हरी धनिया पत्ती,बारीक कटी हुई प्याज, बारीक कटी हुई लहसुन की कलियाँ और अदरक के साथ साथ एक चुटकी गरम मशाला और स्वादानुसार नमक डालें और सबको एक साथ मिलाएं। अंत में आधे नींबू को निचोड़े और दो चम्मच सरसो तेल डालें। उसके बाद सभी मिश्रण को हाथो से मिलाएं|

अब हमारा सत्तू पराठे के लिए आटे और स्टफिंग तैयार है फिर अपने हिसाब से छोटे छोटे लोईयां बनाए और साइज़ के अनुसार स्टफिंग करें फिर उनको बेल ले। अब गर्म तवे पर थोड़ी सी मात्रा में तेल लगाएं और पराठे को सेंके।

अब चलते हैं मीठी चटनी बनाने की ओर और सबसे पहले एक पैन लें और एक चम्मच घी डालकर गर्म करें ।उसके बाद उसमे तेज पत्ता ,लाल मिर्च,अदरक, लहसुन और दाल –चीनी डालें और उसको हल्का भून लें फिर उसमें एक बड़ा कप पानी डालें उसके बाद चीनी डाले जब उबाल आने लगे तब इलाइची के टुकड़े डाल दें। फिर पेस्ट को गाढ़ा होने तक उबलने दें।
हमारा सत्तू के पराठे और मीठी चटनी बन कर तैयार हो गया है आप इसे अचार, सब्जी या चोखा के साथ खा सकते हैं और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों या मेहमान आदि को खिला सकतें हैं|
आपको हमारी रेसिपी कैसी लगी एक बार अपने किचेन में जरुर बनायें और हमें जरुर बताएं|
धन्यवाद|