हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं | जिसका नाम आपने कही न कही सुनने के साथ उसे चखा भी होगा और जयका में भी इसका अलग स्थान है | ऑनलाइन हो या ऑफलाइन हर जगह और समय यह एक सदाबहार व्यंजन रहा है | बिहार में इसे खासा पसंद किया जाता है | ” जी हाँ ” आपने बिलकुल सही समझा, हम लिट्टी चोखा बिहार का एक लोकप्रिय फूड व्यंजन की बात कर रहे हैं | आज हम आपको लिट्टी चोखा मार्केट से भी बेहतर स्वाद में बनाने की रेसिपी शेयर करेंगे | जिसे खाने के बाद जल्द ही दुबारा खाना चाहेंगे |

रेसिपी एक दृष्टि में |
- वर्गीकरण – शाकाहारी/वेगन
- तैयार करने और बनाने में समय – 50-60 मिनट
- प्लेट्स या थाली की संख्या – 3-4 लोगों के लिए
- सहायक व्यंजन – तीखी चटनी, अचार और सलाद
लिट्टी चोखा बिहार का एक लोकप्रिय फूड में प्रयोग होने वाली महत्वपूर्ण सामग्रियां इस प्रकार हैं।
लिट्टी चोखा के लिए आटा तैयार करने का सही तरीका और सामग्री |
- आटा 500g
- बेकिंग सोडा 1 चुटकी
लिट्टी में स्तुफिंग के लिए सत्तू तैयार करने की सामग्री |
- सत्तू 100g
- अजवैन 1-2 चुटकी
- मंगरेल (कलौंजी) 1-2 चुटकी
- काली मिर्च ½ स्पून
- जीरा ½ स्पून
- हींग 1 चुटकी
- नमक स्वादानुसार
- सरसो तेल 2 स्पून
- प्याज मिडियम साइज 1
- लहसून की कलियां बारिक कटी हुईं 2 स्पून
- अदरक बारीक कटी हुईं 1 स्पून
- हरी मिर्च बारीक कटी हुईं 1 स्पून
- नींबू ½ भाग
- हरा धनिया पत्ती बारीक कटी हुई 2-3 स्पून।
चोखा की रेसिपी |
- आलू 250g
- बैंगन 300g
- टमाटर 150g
- हरा धनिया पत्ती बारीक कटी हुईं 1 स्पून
- हरा मिर्च बारीक कटी हुईं 1 स्पून
- लहसुन 5 कलियां बारिक कटी हुईं
- सरसों तेल 1 स्पून
- अदरक बारीक कटा हुआ 1 स्पून और नमक स्वादानुसार |
लिट्टी चोखा बनाने की विधि |
लिट्टी चोखा तो वैसे कई प्रकार से बनाया जाता है। अगर हम ग्रामीण क्षेत्र में हैं, तो हमें आसानी से उपलें उपलब्ध हो जाएंगे और लकड़ियां मिल जाएँगी जिसके माध्यम से उपलों की आग पर हम लिट्टियो को सेंक सकतें हैं। और अगर हम शहरी क्षेत्र में हैं, तो हमें यह सब चीजें उपलब्ध नहीं होंगी इनका भी प्रतिस्थापन हो सकता हैं, जैसे गहरे पेंदी की कड़ाही में भी लिट्टिया सिकी जाती हैं, जालीदार फ्रेम पर भी लिट्टियों को सीका जा सकता है, प्रेशर कुकर में भी लिट्टियों को सीका जा सकता है तथा यह सब विधियां अगर ज्यादा कठिन लगे तो हम लिट्टीयो को तेल में फ्राई भी कर सकते हैं।
आज हम 2 तरीकों से लिट्टियां बनाना जानेंगे
(1) उपलों के आग पर लिट्टी चोखा बनाने की विधि
(2) गहरे पेंदी की कढ़ाई में।
लेकिन इन प्रक्रियाओं को शुरू करने से पहले हमे लिट्टियों के भरावन के लिए सबसे पहले सत्तू तैयार करना होगा। तो आइए हम सबसे पहले सत्तू की तैयारी करते हैं।
हमें एक बर्तन में सत्तू को छन्नी के मदद से छान लेना होगा और उसमे ज्वाइन, मंगरेल, जीरा, गोल मिर्च, हींग, नमक स्वादानुसार, सरसों का तेल, बारीक कटी हुई प्याज, बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां, बारीक कटा हुआ अदरक, बारीक कटी हुई धनिया की पत्तियां और बारीक कटा हुआ हरा मिर्च डालकर मिलाएंगे तत्पश्चात मिश्रण में नींबू निचोड़ कर दोबारा मिलाएं। सत्तू का मिश्रण तैयार |
लिट्टी के लिए आटा गुथने का तरीका |
आटा को गूथने के लिए सबसे पहले हम एक बड़ा या मध्यम आकार का गमला या बर्तन लेंगे और उसमे छन्नी के सहायता से आटा को छान लेंगे इसके बाद उसमे बेकिंग सोडा डाल कर मिलाएंगे और पानी डाल कर थोड़ा कठोर ही गुथलेंगे। हमारा आटा तैयार होगया है, अब से 10–15 मिनट के लिए कपड़े से ढक कर रख दें।
कुछ समय बाद जब गूथा आटा थोड़ा फूला-फूला दिखे, तब उसके बाद आटे को छोटे-छोटे बराबर टुकड़ों में बांट लें। एक-एक टुकड़े का गोल लोई बनाएं और बीच में गहराई देकर उसमे सत्तू का मिश्रण भरें | उसके बाद लोई का मुंह बंद करें। ऐसे ही सभी टुकड़ों के साथ करें।
अब बारी आती है लिट्टियों को सेंकने की तो पहले विधि के अनुसार हम 7–8 उपले लेंगे और कुछ लकड़ियां और दोनो को एक स्थान पर एक के ऊपर एक रख कर जला देंगे | जब उसमे से धुवां पूरी तरह से निकाल जायेगा और सिर्फ आंच बचेगी तो उसमे सबसे नीचे तल में आलू बैगन और टमाटर डाल देंगे जो भुनता रहेगा। अब बाकी आग के ऊपर वाली सतह पर लिट्टियां रख देंगे और उलट-पलट कर सेंकाई करेंगे। जब लिट्टियां सिंक जाए, तब उनको उसी आग के अंदर ढक देंगे और चोखा के लिए सब्जियां निकालें लेंगे। 5 मिनट बाद लिट्टियां (सिंकने के बाद) फटी नजर आएंगी तो समझे लिट्टियां हमारी तैयार हैं।
दूसरी विधि – लिट्टी चोखा
कड़ाही में लिट्टियों को सेकने के लिए सबसे पहले चूल्हे पर कड़ाही गर्म करें | 1 चम्मच तेल डालकर उसमे लिट्टियां डाल दें और ढक दें | कुछ देर बाद लिट्टियो को पलटते रहे जिससे हमारी लिट्टियां जलेंगी नही । जब लिट्टियों में दरार दिखने लगे तो बाहर निकाल लें।
चलते हैं चोखा तैयार करते हैं। आलू बैगन और टमाटर को गैस पर भूनने के लिए जालीदार स्टैंड लें और बैंगन,टमाटर में तेल लपेट कर स्टैंड पर रख दें और एक तरफ बर्तन में आलू को उबाल लें। फिर बैगन आलू और टमाटर का छिलका हटाने के बाद उसमे सरसो तेल, कटी हुई हरी मिर्च, कटी हुई धनिया की पत्तियां, अदरक बारीक कटा हुआ, लहसुन की बारिक कटी हुई कलियां और स्वादानुसार नमक डाल कर मसल लें।
अब अंत में सभी लिट्टियों को कपड़े से साफ करलें और इन्हें देशी घी में डूबो कर निकाल लें | हमारी लिट्टि चोखा बनकर तैयार है | आप अपने दोस्तों मेहमानो और रिस्तेदारो को गर्मागर्म परोसें |

(दोस्तों अगर हमारी डिश ( लिट्टी चोखा ) आपको अच्छी लगी होगी तो एक बार जरूर ट्राइ करें और इस रेसिपी को शेयर और लाइक करें साथ साथ हमारे पोस्ट पर कमेंट करें|)