लाल चटनी बनाने की रेसिपी ~ लाल चटनी शायद ही कोई हो जिसे पसंद ना हो| लाल चटनी को लगभग हर तीखी स्नैक्स या व्यंजन के साथ खाया जा सकता है, चाहें वह समोसे, चाट, चिप्स और कई अन्य तरह के व्यंजन हो|
आज हम आपको लाल चटनी की रेसिपी के बारे में बताएँगे|
लाल चटनी बनाने की रेसिपी एक दृष्टी में|
- वर्गीकरण- शाकाहारी व्यंजन , चटनी
- बनाने में लगने वाला समय- 10 मिनट
- स्वाद- मीठा
- सहायक व्यंजन- चाट, समोसे, चिप्स, सुहाल, कचौड़ी और पकोड़े आदि|
लाल चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री|
- चिनी (शक्कर) 250 ग्राम
- पानी 2 कप
- छोटी इलायची 2 कूटे हुए
- अदरक 1 इंच दो तिन टुकड़ों में
- केसरिया रंग 1 चुटकी
- देगी मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
- नमक 2 चुटकी
- तेजपत्ता 1
- गुलाब-जल 3-4 बूंद
लाल चटनी बनाने की विधि|

सबसे पहले पैन को गर्म करें और उसमे 2 कप पानी डालें| उसके बाद उसमे 250 ग्राम शक्कर डालें और 2 से 3 मिनट तक घुलने दें. फिर उसके बाद उसमे छोटी इलायची, अदरक के टुकड़े, केसरिया रंग एक चुटकी, देगी मिर्च 1 छोटा चम्मच, नमक 1-2 चुटकी, तेजपत्ता 1 और गुलाबजल की 3-4 बूंदें डालें और चीनी को खौलने दें|
जब चीनी का घोल चेक करने पर थोडा थोडा उंगलियों से चिप चिपा होने लगे तो गैस को बंद कर दें| उसके बाद घोल को किसी छन्नी से एक बाउल में छान लें ताकि अतिरिक्त चीजे निकल जाएँ|

अब हमारा लाल चटनी बनकर तैयार है| अप इसे किसी भी सहायक व्यंजन के साथ खा सकतें है और अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, मेहमान आदि को खिला सकते हैं|
- आप इसे चाहें तो एक हप्ते के लिए रख भी सकते हैं और जरुरत पड़ने पर उपयोग में ला सकते हैं|
- इसका उपयोग ब्रेकफास्ट और स्नैक्स में किया जा सकता है|
- डैबिटिक मरीज हो तो डाक्टर के परामर्श के बाद ही खाएं अन्यथा ना ही खाएं तो बेहतर होगा|
- इसे ब्रेड के साथ भी खाया जा सकता है
- इसका प्रयोग पानीपूरी या फुचके को मीठा बनाने में भी किया जाता है|
धन्यवाद|
Pingback: हेल्दी ग्रीन कटलेट बनाने की नई रेसिपी | 2023 - Red Tomatoes