मोमो की रेसिपी – मोमो खाना सबको पसंद होता है| मोमो को अगर अच्छे तरीके से मसालों और सामग्री को संतुलित रख कर बनाया जाये तो स्वाद और आनंद दोनों बढ़ जाता हैं| मोमो एक तिब्बती डिश है, जो तिब्बत से निकल कर नेपाल में मिलाना शुरू हुआ| बाद में वहा से यह ग्लोबल हुआ| मोमो एक भाप से बनाया जाने वाला डिस है जिसे भाप में पका कर या फ़्राय करके खाया जा सकता है|
ग्लोबली मोमो आज कल दो कटेगरी में बनाया जाता है| नॉन-वेज और वेज| आज हम वेज मोमो की रेसिपी की जानकारी आपके साथ शेयर करेंगे जो आपको पसंद आयेगा|
मोमो की रेसिपी एक दृष्टी में|
- वर्गीकरण- शाकाहारी स्ट्रीट फ़ूड/ नास्ता
- बनाने में लगने वाला समय- 30 मिनट लगभग
- कितने लोगों के लिए- 5-6 लोगो के लिए|
- सहायक व्यंजन- तीखी लाल चटनी और मीठी लाल चटनी
मोमो की रेसिपी के लिए आवश्यक सामग्री|
- मैदा (आटा) 400 ग्राम
- पत्तागोभी बारीक़ कटा हुआ 500 ग्राम
- गाजर कद्दूकस किया हुआ 1 कप
- सिमला मिर्च बारीक कटा हुआ 1 कप
- चुकन्दर कद्दूकस किया हुआ 3 चम्मच
- मूंगफली 70% पिसा हुआ 100 ग्राम
- सोयाबीन की बड़ियाँ पिसा हुआ 2 चम्मच
- अद्र्रक लहसुन और हरी मिर्ची का पेस्ट 2 चम्मच
- वेनिगर 1 छोटा चम्मच
- सोया सौस 1 चम्मच
- काली गोल मिर्च 1 चम्मच
- प्याज बारीक़ कटा हुआ 3 बड़े चम्मच
- रिफाइंड आयल 2 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
चटनी के लिए सामग्री|
- टमाटर मध्यम आकार के 2 कटे हुए
- लाल मिर्च 10-12 साबुत
- लहसुन की कलियाँ 5-6
- नमक स्वाद के अनुसार
मोमो बनाने की विधि या मोमो कैसे बनायें ?
मोमो के लिए सबसे पहले आटा तैयार करेंगे| किसी बर्तन में आटे को चलनी से चाल लेंगे फिर उसके बाद उसमे 2 चम्मच रिफाइंड आयल डाल कर गुथेंगे| गुथे हुए आटे को भींगे हुए सूती कपडे से ढक कर 10 मिनट के लिए छोड़ देंगे और तब तक भरावन तैयार करेंगे| एक बाउल में कटा हुआ पत्तागोभी, गाजर, चुकन्दर, शिमला मिर्च, पिसा हुआ मूंगफली, सोयाबीन पाउडर, लहसुन अदरक और हरी मिर्ची का पेस्ट, वेनिगर, सोया सौस. काली गोल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालेंगे|अंत में सभी सामग्री को एक साथ मिक्स करके एक तरफ रख लेंगे|
अब आटे का छोटे छोटे आकार में पुरियां बेल लेंगे या एक ही बार में ज्यादा पुरिया बनाने के लिए आटे को बड़े आकार में बेल लेंगे और किसी रिंग आकार के कटोरे से पुरियां काट लेंगे ( अधिक जानकारी के लिए हमारे YOUTUBE CHANNELकी रेसिपी सम्बंधित विडियो को जरुर देखें) | उसके बाद पुरियो में मोमो मिश्रण को डाल कर उँगलियों की सहायता से मोमो का आकार देंगे|]
जब सभी मोमो भर कर तैयार हो जाये तब मोमो स्टीमर में मोमो को डाल कर बैठा देंगे (नोट:- स्टीमर के पानी में एक चम्मच आयल डाल दें जिससे मोमो एक दुसरे से आपस में नहीं चिपकेगें)| 10-15 मिनट बाद ढक्कन हटा कर मोमो को बहार निकल लेंगे| हमारा मोमोस बन कर तैयार हो चुके हैं|
तीखी लाल चटनी बनाने की विधि|
किसी भगोने या स्टीम बर्तन में टमाटर, लाल मिर्ची और लहसुन की कलियों को उबाल लेंगे और मिक्सर जार में स्वादानुसार नमक के साथ पिस लेंगे| हमारी चटनी भी बन कर तैयार हो चुकी है|
आप मोमो को चटनी के साथ अपने दोस्तों रिस्तेदारों और मेहमानों को खिला सकते हैं और खुद भी इसका आनंद ले सकते हैं|
रेसिपी सम्बन्धी हमारा youtube विडियो|