मुर्ग मुसल्लम की रेसिपी :- मुर्ग मुसल्लम एक ऐसी डिश है जिसे बनाना थोडा कठिन होता है लेकिन जब मुर्ग मुसल्लम बन कर तैयार हो जाता है तो स्वाद के आगे मेहनत नहीं समझ आता है | आज हम आपको इस रेसिपी की जटिलताओं को थोडा कम करके इसे बनाने की विधि बताएँगे |
वैसे मुर्ग मुसल्लम का शाब्दिक अर्थ साबूत खड़ा मुर्गा (whole chicken body) होता है | इतिहास के अनुसार मुर्ग-मुसल्लम सबसे पहले इब्न-बतूता ने बनाया था और कहा जाता है की फिरोज-शाह-तुगलक को मुर्ग मुसल्लम बहुत पसंद था |
अगर इसके स्वाद की बाद करें तो मुर्ग मुसल्लम हर नॉन-वेज प्रेमी खाना पसंद करता है | इसे हर रेस्टुरेंट, ढाबा और स्ट्रीट फ़ूड मार्केट के मेनू में देखा जा सकता है |
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटा हुआ साबुत मुर्गा जिसे मुसल्लम चिकेन कहा जाता लेंते है और उसको साफ तथा मैरिनेट करके 3-4 घंटे के लिए रेस्ट पर रख देते है | उसके बाद उसे फ्राई किया जाता है और मसालों के ग्रेवी में पकाया जाता है |
मुर्ग मुसल्लम की रेसिपी एक दृष्टी में |
- वर्गीकरण- नॉन-वेज डिश
- बनने में समय- 4-5 घंटे
- थाली या प्लेट्स की सख्या- 1
- सहायक फ़ूड- चावल, पुलाव, बिरियानी, रोटी, नान और पराठे आदि |
मुर्ग मुसल्लम की रेसिपी के लिए आवश्यक सामग्री और विधि |
चिकन को मैरिनेट करने के लिए सामग्री |
- चिकन साबुत 1 kg
- हंग कर्ड (लटका या गाढ़ी दही)
- भुना बेसन या सत्तू 2 चम्मच
- चाट मसाला 1 चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
- लाल मिर्ची पाउडर या चिल्ली फलैक्स 1 चम्मच
- धनिया पाउडर 1 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर 1 चम्मच
- निम्बू का रस 1 चम्मच
- बटर या तेल 2 चम्मच
- रेड फ़ूड कलर 1-2 चम्मच
- नमक आधा चम्मच
- सरसों तेल फ्राई करने के लिए उचित मात्रा में |
नोट:- चिकन में स्टाफिंग के लिए दो अंडे उबाल कर फ्राई कर लें |
चिकन को मरिनेट और फ्राई करने की विधि |
1. सबसे पहले मुसल्लम चिकन लेंगे और उसमे सामने ब्रैस्ट के साइड 3-3 कट लगा लेंगे | जहाँ जहाँ हैवी मीट दिखे वहां भी कट लगा लेंगे ताकि चिकन जल्दी पके और मसलों का फ्लेवर अन्दर तक जाये |
2. कट लगाने के बाद चिकन को 1 निम्बू के रस और 1 चम्मच नमक से धो लेंगे |
3. एक बाउल में अब मैरिनेसन तैयार करेंगे जिसके लिए सभी सामग्री जैसे – हंग कर्ड (लटका या गाढ़ी दही) भुना बेसन या सत्तू 2 चम्मच ,चाट मसाला 1 चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, लाल मिर्ची पाउडर या चिल्ली फलैक्स 1 चम्मच, धनिया पाउडर 1 चम्मच, गरम मसाला पाउडर 1 चम्मच, निम्बू का रस 1 चम्मच, बटर या तेल 2 चम्मच, रेड फ़ूड कलर 1-2 चम्मच और नमक आधा चम्मच | सबको एक साथ मिला कर पेस्ट बना लेंगे |
4. अब मुसल्लम चिकन को इसी पेस्ट से मैरिनेट कर लेंगे और 3-4 घंटे के लिए रेस्ट पर रख देंगे | लेकिन उससे पहले चिकेन के अन्दर फ्राई किये हुए अंडे स्टफिंग कर के धागे से दोनों लेग्स को लॉक कर दे |
नोट:- ठण्ड के मौसम में रूम टेम्परेचर और गर्मी के मौसम में फ्रीज़ में रखें |
5. 3-4 घंटे बाद एक पैन या कढ़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर मुसल्लम फ्राई करे | उसके बाद एक बाउल या प्लेट में रख लें |
मुर्ग मुसल्लम मसाला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 2 मीडियम साइज़ प्याज कटा हुआ
- लहसुन अदरक का पेस्ट 1 चम्मच
- लाल मिर्ची साबुत 5-6
- काजू 10-12
- पिस्ता दाने भींगे हुए 2-3 चम्मच या बादाम या मूंगफली दानें
- टमाटर 2 मीडियम साइज़ का कटा हुआ
- धनिया पाउडर 1 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर 1 चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
- हिंग आधा चम्मच
- जीरा 1 चम्मच
- कालीमिर्च 1 चम्मच
- सौफ आधा चम्मच
- स्वादानुसार नमक
- सरसों तेल 100ml
- 1 फ्राई किया हुआ अंडा और धनिया की पत्तियां
मुर्ग मुसल्लम मसाला बनाने की विधि |
1. पैन या कडाही में तेल गर्म करें और उसमे लालमिर्च साबुत, जीरा, कालीमिर्च और सौफ डाल कर चिटका लें | फिर उसके बाद उसमे कटा हुआ प्याज, लहसुन-अदरक का पेस्ट डाल कर प्याज को लगभग 5-7 मिनट तेज आंच पर भुने |
2. अब कटा हुआ टमाटर, काजू, भींगे हुए पिस्ता दानें, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च और हिंग डाल कर 5-7 मिनट तक और भुने |
3. सभी मिश्रण को एक पतला पिस कर पेस्ट बना लें |
4. कडाही में तेल गर्म करें और उसमे पिसे हुए पेस्ट को डालें और तेल छोड़ने तक भुने |
5. मसाले जब तेल छोड़ने लगे तब उसमे आधा कप पानी डालें और दुबारा से तेल छोड़ने तक भुने |
6. उसके बाद जब मसाले तेल छोड़े तब उसमे नमक डालें और 1 कप पानी डाल कर ढक दे और 6-7 मिनट तक उबाल आने तक पकाएं |
7. जब मसालों के अन्दर उबाल आजाये तब उसमे फ्राई किया हुआ मुसल्लम चिकन डालें और ढक्कन लगा कर 20-25 मिनट तक पकाएं | बिच बिच में चेक करते रहें की मसालें चिपके नहीं |\
अब हमारा मुर्ग मुसल्लम बन कर तैयार हो गया है | इसे एक प्लेट में निकालें और फ्राई किये हुए अंडे से तथा धनिया की पत्तियों से गार्निश करें |