मक्के के आटे का हलवा – व्रत का टाइम हो या ऐसे भी हलवा खाने का मन कर रहा हो, तो हलवा बनाने के लिए बहुत से विकल्प है लेकिन उन सभी विकल्प में से एक अच्छा और बहुत ही स्वादिष्ट विकल्प मक्के के आटे का हलवा भी है| यह हलवा मक्के के आटे, बेसन, सूजी, पिसे हुए मखाने से बनाया जाता है| जो स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है| मेरे हिसाब से ज्यादा हैवी डेजर्ट खाने के जगह एक दो बार इस हलवे को बना के खाना चाहिए|
इसे बनाने में थोड़ी सी मेहनत तो होगी ही लेकिन हलवा खाने के बाद आप सारी मेहनत भूल जायेगे| आईये हम देर किये बिना हम चलते हैं अपने रेसिपी की तरफ और बनाते है मक्के का हलवा|
मक्के का हलवा की रेसिपी एक दृष्टी में|
- वर्गीकारण- शाकाहारी/ व्रत फलाहार
- बनाने में समय- 20-25 मिनट
- स्वाद की प्रकृति- मीठा
- प्लेट्स की संख्या- 3-4 लोगों के लिए
मक्के के आटे का हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री|
- मक्के का आटा- 150 ग्राम
- बेसन- 2 चम्मच
- सूजी- 1 चम्मच
- भुने हुए मखाने का चूर्ण- 2 चम्मच
- दूध- 250 ग्राम
- चीनी- 100 ग्राम
- घी- 100 ग्राम
- चिरौंजी- 1 चम्मच
- बारीक़ कटे हुए सूखे नारियल के टुकड़े-1 चम्मच
- बादाम के बारीक़-पतले टुकड़े- 1 चम्मच
सबसे पहले मक्के के आटे और बेसन को 2 चम्मच घी में 2-3 मिनट तक के लिए भुने और बाउल में एक तरफ रख लें| उसके बाद सूजी को भी हल्का सा भुन लें फिर मक्के के आटे और बेसन के साथ मिक्स करके रख दें|
अब मक्के के आटे, बेसन और सूजी जो एक बाउल में हैं, उसमे दूध डाल कर फैंटे| उसके बाद लगभग 100 ग्राम पानी मिलाएं तथा दुबारा से फैंटे|
कड़ाही में घी गर्म करें फिर उसके बाद फैंटे हुए मिश्रण को डाल कर 2 मिनट तक चलायें| उसके बाद उसमे चीनी डालें (अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद हो तो 1-2 चम्मच चीनी बढ़ा लें)| अब मिश्रण को चलाते हुए पकाएं साथ में यह भी ध्यान दे हलवा कड़ाही से चिपके न|
कुछ देर बाद जब हलवा अच्छे तरह से पक कर सूखने लगे और मोटा हो जाये तब फ्लेम को बंद कर दें| हमारा हलवा बनकर तैयार हो चूका है, इसे एक बाउल में रखें| उसके बाद हलवे के ऊपर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स छिड़क लें| अब आप इसे अपने आवश्यकता के अनुसार प्रयोग में लायें|
धन्यवाद|