भिन्डी की सूखी सब्जी बनाने की आसान रेसिपी :- भिन्डी का भुजिया या सूखी भाजी सबको पसंद होता है, खासकर बच्चो को| भिन्डी का भुजिया स्वादिष्ट, होने के साथ साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होता है| इसे बनाना बहुत ही आसान है अगर हम दिए गये कुछ निम्न चरण का पालन करते हैं|
भिन्डी की सूखी सब्जी बनाने की आसान रेसिपी एक दृष्टी में|
- वर्गीकरण- शाकाहारी व्यंजन
- बनाने में लगने वाला समय- 20 मिनट
- प्लेटों की संख्या- 3-4 लोगों के लिए
- सहायक फ़ूड- रोटी, पराठे, नान, दाल+चावल आदि
भिन्डी का भुजिया बनाने के लिए आवश्यक सामग्री|
- फ्रेश भिन्डी 250 ग्राम कटे हुए
- प्याज 1 मीडियम साइज़ का कटा हुआ
- लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
- अदरक का पेस्ट 1 चम्मच
- साबुत सुखा लाल मिर्च 2
- जीरा 1 चम्मच
- मेथी दानें 1 चुटकी
- सौफ 1 चुटकी
- काली गोल मिर्च 4-5 दानें
- हिंग 1 छोटा चम्मच
- हल्दी 1 चम्मच
- तेल या घी 2 बड़े चम्मच
- नमक स्वाद के अनुसार
भिन्डी का भुजिया बनाने की विधि |
(नोट: भिन्डी को काटने से पहले ही पानी से साफ करले, क्योकि भिन्डी काटने के बाद धोने पर या पानी के संपर्क में आने पर चिप-चिपा हो जाता है|)
अब सबसे पहले कड़ाही या पैन को गर्म करें (कड़ाही या पैन नॉन-स्टिक हो तो बेहतर होगा)| उसके बाद कड़ाही या पैन में तेल या घी को गर्म करें, फिर उसके बाद जब तेल या घी गरम हो जाये तब उसमे जीरा, काली गोल मिर्च, साबुत सूखी लाल मिर्च, हिंग, मेथी दानें और सौफ डाल कर चिटकाए|
लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें तथा भूरा होने तक भुने, फिर उसके बाद कटा हुआ प्याज डालें और 50% भुने| उसके बाद कटी हुयी भिन्डियों को डालें और प्याज के साथ मिक्स करलें, फिर उसमे हल्दी और स्वाद के अनुसार नमक डालें|
यहाँ पर होती है भिन्डी की भुजिया या भाजी की भुनाई का समय, जिसे स्पैचुला की सहायता से पलट पलट कर चलाये और भुने| भूनने के बाद भिन्डी में जब थोडा क्रिस्पीनेस आने लगे तब गैस को बंद कर दें|
यहाँ इस चरण पर हमारा भिन्डी का भुजिया या भाजी बन कर तैयार है आप इसे चाहे रोटी, नान, पराठे या दाल-चावल आदि के साथ खा सकते हैं और अपने परिवार में परोस सकते हैं| आप इसे लंच बॉक्स में ऑफिस के लिए भी ले जा सकते हैं|
तो दोस्तों हमारी रेसिपी कैसी लगी हमें जरुर बताये|
भिन्डी के भुजिया बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स|
- भिन्डी के अन्दर थोडा भी पानी ना डालें, क्योकि इससे भिन्डी का भाजी या भुजिया खराब हो सकती है|
- बाज़ार से भिन्डी लेते समय भिन्डी को चेक करलें की भिन्डी मुलायम है
- भिन्डी को ज्यादा देर तक काट कर ना रखे
- इसको को काटने से पहले ही धो लें
- कभी भी भिन्डी के साथ मुली का सेवन न करें
ज्यादा मात्रा में भिन्डी खाने के फायदे और नुकसान|
- कैंसर भिन्डी का सेवन में लाभदायक होता है
- अगर आप भिन्डी खाने से डाइबिटिक मरीजो को राहत मिलता है
- इसको खाने से उच्च रक्त-चाप नियंत्रित होता है
- भिन्डी बालों के लिए फायदेमंद होता है
- इसके सेवन से रोगप्रतिरोधकता में वृद्धि होती है
- अगर पेट के अल्सर से परेशानी है तो भिन्डी कारगर होता है
- मोटापे में भिन्डी खाने से राहत होता है
- भिन्डी में ओजलेट पाया जाता है, इसका अधिक सेवन गुर्दा और पित्त में पथरी का कारण बन सकता है
धन्यवाद|
रेसिपी सम्बंधित विडियो जरुर देखें |