ब्रेड पकोड़ा रेसिपी: दोस्तों पकोड़े तो बहुत प्रकार के होतें हैं लेकिन ब्रेड पकोड़े का स्वाद सभी पकोड़ों से थोडा अलग होता हैं| ब्रेड पकोड़े बनाने में भी आसान और खाने में स्वादिष्ट होतें हैं| अगर देखा जाये तो ब्रेड पकोड़े स्ट्रीट फ़ूड में से ज्यादा खाये जाने वाला व्यंजन है| ब्रेड पकोड़े से कुछ स्ट्रीट फ़ूड वेंडर ब्रेड-पकोड़ा-चाट भी बनाते है जो खाने में बेहद लज़ीज होता है| पकोड़े चाट की रेसिपी हम किसी और दिन बताएँगे| तो चलिए आज हम ब्रेड पकोड़े बनाने के लिए अपने किचन में चलते हैं|
ब्रेड पकोड़ा रेसिपी
ब्रेड पकोड़े की रेसिपी एक दृष्टी में|
- वर्गीकरण- शाकाहारी/नाश्ता
- बनाने में समय- 30 मिनट
- प्लेट्स की संख्या- 4-5 लोगो के लिए
- सहायक व्यंजन- लाल/हरी चटनी और सलाद
- स्वाद- चटपटा नमकीन
ब्रेड पकोड़े बनाने के लिए आवश्यक सामग्री|
- वाइट ब्रेड 10 पिस
- बेसन 200 ग्राम
- आलू 4-5 मध्यम आकार के (उबले हुए)
- हरी मिर्च का पेस्ट 1 चम्मच
- अदरक का पेस्ट 1 चम्मच
- लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
- जीरा 1 छोटा चम्मच
- हिंग 1 छोटा चम्मच
- सौफ 2 चुटकी
- तेजपत्ता 1
- काली गोल मिर्च 10 दानें
- हल्दी पाउडर 1 चम्मच
- तेल 300 ग्राम
- नमक स्वादानुसार
ब्रेड पकोड़े बनाने की विधि|

सबसे पहले उबले हुए आलू को एक बाउल में मैश कर लें| उसके बाद उसे एक तरफ रख दें|

अब कड़ाही या पैन में तेल या घी (जो आपको पसंद हो) गर्म करें और उसमे जीरा, काली गोल मिर्च, तेजपत्ता, हिंग पाउडर और सौफ डाल कर चिटका लें| उसके बाद उसमे अदरक, लहसुन और मिर्ची का पेस्ट डालें और भूरा-लाल होने तक भुनें, फिर उसके बाद उसमे हल्दी, नमक स्वादानुसार और मैश किये हुए आलू डाल कर मिलाएं|

मिश्रण को 8-10 मिनट के लिए तेज आंच भुने| जब आलू भुन जाएँ तब फ्लेम को बंद करदें और बाउल में ठंडा होने के लिए रख दे|

अब दो वाइट ब्रेड लें और एक ब्रेड पर चमच या चाकू की सहायता से आलू के मिश्रण से कोटिंग करें, फिर दुसरे ब्रेड से ढक कर चिपका लें| ऐसे ही सभी ब्रेड्स का जोड़ा बना कर रखें| उसके बाद किचन नाइफ की सहायता से त्रिभुज आकार का बिच से कट कर लें| सभी ब्रेड्स को एक थाली में एक तरफ रख ले|

अब एक बाउल में बेसन का घोल बना लें, (बेसन का घोल ज्यादा पतला नहीं होने चाहिए चम्मच पर उठ जाना चाहिए. ऐसा बनायें|

पकोड़ों को तलने (फ़्राय) करने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें| उसके बाद एक एक करके बेसन के घोल में ब्रेड्स को लपेटें और तेल में तलते जाये|
हमारे ब्रेड पकोड़े बन कर तैयार हो चुके हैं| अब इसे गरमा गर्म अपने परिवार या दोस्तों के साथ शेयर करें और आनंद लें|
दोस्तों हमारी रेसिपी कैसी लगी हमें जरुर बताएं|
धन्यवाद|