बैंगन का भरवा कलौंजी रेसिपी ~ बैगन का भरवा एक बहुत ही स्वादिष्ट और रेगुलर रेसिपी मन जाता है साथ में स्वास्थ के लिए फायदेमंद भी होता है| प्रायः देखने को भी मिलता है की हमारे रेगुलर फ़ूड के साथ बैगन का भरवा कभी न कभी हमारे किचेन में बनता ही है जो हमें पसंद भी होता है| देखा जाये तो पुरे भारत में लगभग हर जगह इसे पसंद किया जाता है| आज कल तो वर्ल्ड-वाइड भी जहा इंडियन्स की संख्या है वहा भी इंडियन पारम्परिक फ़ूड को प्राथमिकता दी जा रही है और उन पारम्परिक व्यंजन में से एक बैंगन का भरवा कलौंजी भी है|
बैंगन का भरवा कलौंजी रेसिपी एक दृष्टी में|
- वर्गीकरण- शाकाहारी फ़ूड
- बनाने में समय- 25 मिनट
- थाली या प्लेटों की संख्या- 3-4 लोगों के लिए
- सहायक फ़ूड- दाल चावल, रोटी, पराठे और कचौड़ी
बैंगन का भरवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री|
- फ्रेश बैगन छोटे लम्बे साइज़ के 6-8
- प्याज का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
- लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
- अदरक का पेस्ट 1 चम्मच
- हरा मिर्च का पेस्ट 1 चम्मच
- जीरा 1 छोटा चम्मच
- काली मिर्च 1 छोटा चम्मच
- आमचूर पाउडर 1 चम्मच
- धनिया पाउडर 1 चम्मच
- सरसों के बिज 1 चम्मच
- सौफ 1 छोटा चम्मच
- अजवैन 1 छोटा चम्मच
- मंगरैल (कलौंजी) 1 छोटा चम्मच
- हिंग 1 छोटा चम्मच
- सरसों तेल 4-5 चम्मच
- नमक स्वाद के अनुसार
भरवा बनाने की विधि|

Step-1
सबसे पहले फ्रेश बैंगन लें और बिच में आगे के छोर से डंठल के थोडा पहले तक चीरा लगायें लेकिन ध्यान रहे काटने के समय बैंगन का डंठल निकले नही|
Step-2
अब पैन या कड़ाही को गैस पर चढाकर गर्म करें और उसमे जीरा, काली मिर्च, अजवैन, मंगरैल, सरसों के बिज और सौफ को सुगंध आने तक भुनें| उसके बाद एक जार में पिस लें तथा साइड में रख दें|
Step-3
कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालें और गर्म करें| अब उसमे हरे मिर्च के पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट और प्याज का पेस्ट डालें और 5-6 मिनट तक भुने फिर उसमे हिंग, धनिया पावडर, आमचूर पावडर, हल्दी पाउडर, नमक स्वाद के अनुसार और भुनकर पिसे हुए मसालें पावडर मिलाएं| उसके बाद एक मिनट तक मिलाते हुए भुनें और गैस बंद करदें|
Step-4
अब मसालों को थोडा ठंडा होने के बाद चम्मच की सहायता से बैंगन के बीचो बिच अच्छे तरिके से फैला कर भर लें| ऐसा सभी बैंगन के साथ करें|
Step-5
अंत में कड़ाही को गर्म करें फिर उसमे और उसमे 2 चम्मच तेल डालें| उसके बाद 4 बैगन कड़ाही में रखे और ढक दें और 5 मिनट के बाद करछी की सहायता से धीरे धीरे सभी को पलटें और फिर ढक दें पकने तक के लिए| बैंगन को पक जाने के बाद कड़ाही से निकाल ले और फिर दुबारा बचे हुए बैंगनो को कड़ाही में डालें| वैसी ही प्रक्रिया दुबारा से अपनाएं|
हमारा बैंगन का भरवा बन कर तैयार हो चूका है अब इसे एक बड़े प्लेट में निकाल लें और उसे दाल-चावल, रोटी, चपाती और कुल्चे आदि के साथ अपने दोस्तों, रिश्तेदारों तथा मेहमान आदि को गरमा गर्म स्वादिष्ट बैंगन का भरवा परोसें|
आप इस रेसिपी को एक बार जरुर ट्राई करें और रेसिपी कैसी लगी हमें जरुर बतायें|