बेसन की करी एक बहुत ही आसान और स्वादिष्ट व्यंजन है| बेसन की करी खाने में बहुत ही हल्का व्यंजन होता है क्योकि रोज रोज के भारी भरकम व्यंजन खा कर हमारा मन भर जाता है तो उस स्थिति में हम बेसन की करी को खा सकते हैं| बेसन की करी को चावल के साथ खाया जाता है लेकिन आप चाहें तो रोटी के साथ भी इसे खा सकते है| बेसन की करी तो बहुत प्रकार से बनायीं जाती है लेकिन आज हम आपको अपने अंदाज में बेसन करी की रेसिपी बताएँगे|
बेसन की करी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री|
पकोड़े या बरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री|
- बेसन 2 कप
- प्याज 2 बड़े चम्मच
- आलू 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- फुल गोभी 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- मिर्च 1 छोटा चम्मच बारीक़ करी हुयी
- अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
- गोल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
- नमक स्वाद के अनुसार
करी बनाने के लिए अवश्यक सामग्री
- बेसन 1 कप
- हल्दी 1 चम्मच
- जीरा 1 छोटा चम्मच
- तेजपत्ता 1-2
- लहसुन और अदरक का पेस्ट 1 चम्मच
- देगी मिर्च 1 छोटा चम्मच
- साबुत सूखी लाल मिर्च 3-4
- हिंग 1 छोटा चम्मच
- घी 1 बड़ा चम्मच
- हरी धनिया की पत्तियां 1 चम्मच बारीक़ कटी हुयीं
- नमक स्वाद के अनुसार
बेसन की करी/कढ़ी बनाने के विधि|
सबसे पहले एक बाउल में 2 कप बेसन लें और उसको चलनी से छान लें| उसके बाद उसमे कटा हुआ प्याज, कद्दूकस किया हुआ आलू, कद्दूकस किया हुआ फुल गोभी, कटी हुयी हरी मिर्ची, लहसुन और अदरक का पेस्ट, काली मिर्च पाउडर तथा नमक स्वाद के अनुसार डाल कर मिलाएं| उसके बाद आधा कप पानी डालें और अच्छे से मिक्स करलें| (अगर मिश्रण को थोडा सुखा और मोटा रखतें है तो पकोड़े कुरकुरे बनेंगे इसीलिए कम ही पानी डालें|)
,अब कड़ाही में तेल गर्म करें और छोटे छोटे आकार में पकोड़े या बरी हल्के आंच पे तलें| (पकोड़े या बरी तलते समय कढ़ाही में थोडा जगह रखे, जिससे पकोडों में प्रयाप्त ताप जा सकेगा और पकोड़े एक दुसरे पर चढ़ेंगे नहीं)| ऐसा आगे भी करते रहें और तलने के बाद सभी पकोड़ों या बरी को एक बाउल से एक तरफ रख लें|
यहाँ अब एक कप बेसन को दुसरे बाउल में घोल बना लें और घोल में तिन से चार कप पानी डालें ताकि घोल पतला रहे| इसे भी एक तरफ रख लें|
उसके बाद अब कड़ाही से तेल निकाल कर गर्म करें और फिर उसमे घी डालें| उसके बाद गर्म घी में एक चम्मच जीरा, साबुत सूखी लाल मिर्च, तेजपत्ता, हल्दी, हिंग और एक चम्मच देगी मिर्च पाउडर डालें| 7-8 सेकेंड के बाद उसमे लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर भुन लें फिर उसके बाद बेसन के घोल को डालें और घोल को करछी की मदत से धीरे धीरे क्लॉक या एंटी क्लॉक दिशा में चलतें रहें| (एक ही दिशा मे चलायें, क्योकि उल्टा सीधा घुमाने से बेसन फटने का डर रहता है)
उसके बाद बेसन के घोल में नमक अपने स्वाद के अनुसार डालें और चलातें रहें| जब उबाल आने लगे और घोल मोटा दिखेने लगे तब उसमे तले हुए पकोड़े डालें और गैस बंद करदें|
बेसन की करी या कढ़ी बनाकर तैयार है इसके ऊपर कटी हुयी धनिया की पत्तियां छिड़क दे या आप इसे स्किप कर सकतें हैं| अब गरमा गर्म चावल के साथ अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को खिलाएं और खुद भी खाएं|