4-6 लोगों के लिए बनारसी चाट बनाने की रेसिपी
चाट के लिए आवश्यक सामग्री |
- सफ़ेद काबुली चनें 100 ग्राम ( भिंगोये हुए 24 घंटे का )
- खोया / मावा 100 ग्राम
- पनीर 50 ग्राम छोटे टुकड़ों में कटे हुए
- लाल टमाटर मध्यम आकार के 2 कटे हुए
- आलू मध्यम आकार के 2 ( उबले तथा मसले हुए )
- प्याज मध्यम आकार के 2 बारीक़ कटी हुयी
- लहसुन का पेस्ट 1चम्मच
- अदरक का पेस्ट 1 चम्मच
- हरा मिर्च का पेस्ट 1 चम्मच
- हरी धनिया कि पत्तियाँ बारीक़ कटी हुयीं 1 चम्मच
- लाल मिर्च साबुत 3 कलियाँ
- तेजपत्ता 1
- जीरा आधा चम्मच
- काली मिर्च 10-12 दाने
- सौफ पाउडर 1 चुटकी
- हिंग पाउडर 1 चुटकी
- कसूरी मेथी आधा चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच
- गरम मसाला पाउडर आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर आधा चम्मच
- तेल 50 मिलीग्राम
- देसी घी/बटर 1 चम्मच
- नमक स्वादानुसार
बनारसी चाट के सजावट के लिए सामग्री |
- ईमली की चटनी
- पुदीने की चटनी
- बेसन की भुजिया
- कटी हुयी हरी धनिया की पत्तियां
- प्याज बारीक़ कटी हुयी (आप चाहें तो स्किप कर सकतें है)
- हरी मिर्ची बारीक कटी हुयी (आप चाहें तो स्किप कर सकतें है)
बनारसी चाट बनाने की विधि |
कड़ाही या चाट तवे को गैस पर गर्म करेंगे और उसमे तेल (आपके अनुसार मीठा या कडवा ) डालेंगे और जब तेल गर्म हो जाये तब उसमे तेजपत्ता, जीरा, काली मिर्च, लाल मिर्च की कलियाँ और कुछ सेकेण्ड बात उसमे हिंग पाउडर, सौफ पाउडर का तड़का देंगे| अब लहसुन,अदरक और हरी मिर्च की पेस्ट डालेंगे और थोड़ी देर भूनते हुए उसमे प्याज डालेगे और प्याज को लाल होने तक भूनेंगे | जब प्याज भुन जाये तब उसमे आधा कप पानी और टमाटर (रफली कटा हुआ) और कुछ समय बाद हल्दी,गरम मसाला,कसूरी मेथी और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर दुबारा भूनना शुरू करेंगे और जब मसालें जब भुन जाएँ और तेल छोड़ने लगे तब समझें की चाट का मसाला भुन गया |
मसालों के भूनने के बाद आलू (मसलकर रखा हुआ) डाल कर सभी मिश्रण को फिर से भुनेगे ताकि आलू का भी अच्छे से भुन जाये फिर उसके बाद थोडा पानी डालें | अब बारी आती है काबुली चने की जिसको मिश्रण के साथ 5 मिनट तक मिक्स करेंगे उसके बाद उसमे खोया/मावा और पनीर के छोटे छोटे टुकड़े डाल क्र पकने के लिए छोड़ देंगे | अब अंतिम चरण में नमक अपने स्वाद के अनुसार लेंगे और थोडा-थोडा पानी डालते हुए भूनेंगे |
अब हमारा बनारसी चाट बनकर तैयार है जिसे अपने मनचाहे प्लेट/कुल्हड़/कटोरी/भरुका आदि में डालेंगे उसके बाद उसके ऊपर थोडा देसी घी, ईमली की चटनी,थोडा पुदीने की चटनी,थोडा बेसन की भुजिया ,थोडा हरा धनिया की कटी हुई पत्तियां डाल कर अपने रिश्तेदारों , दोस्तों और मेहमाओ को गरमा गरम बनारसी चाट सर्व करेंगे |
बनारसी चाट को आप पार्टी में या किसी भी शुभ अवसर पर इस्तेमाल में ला सकते हैं | ये बहुत ही चटपटा और जायकेदार होता है