छोले भटूरे – छोले भटूरे एक ऐसा स्ट्रीट फ़ूड जो लगभग सभी जगह उपलब्ध होता है | मुख्यतः इसे उत्तर भारत, पंजाब, दिल्ली और पाकिस्तान में बड़े चाव से खाया जाता है | उत्तर भारत में इसे आज कल स्ट्रीट फ़ूड मार्केट में सुबह के नास्ते के तौर पर ज्यादातर खाया जाता हैं | आज कल भारत के लगभग सभी रेस्टुरेंट ढाबा के मेनू में छोले भटूरे का एक आप्शन तो होता ही है |
छोले भटूरे बनाने के लिए सफ़ेद चने के ग्रेवी वाला मसालेदार छोले तैयार किया जाता है फिर मैदे से तैयार किया गया डो से बड़े साइज़ की पुरियां बेल कर भटूरे तला जाता है | उसके बाद कुछ प्याज के स्लाइसेस, आचार और चटनी के साथ छोले भटूरे को सर्व किया जाता है |

छोले भटूरे एक दृष्टी में |
- वर्गीकरण- शाकाहारी व्यंजन
- तैयार करने में समय- 30 मिनट
- प्लेट्स या थाली की संख्या- 5-6 लोगों के लिए
- सहायक व्यंजन थाली में- प्याज के स्लाइसेस, आचार और चटनी
छोले भटूरे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री |
भटूरे के लिए आवश्यक सामग्री |
- मैदा 400g
- सूजी 3 बड़े चम्मच
- पीसी हुयी चीनी (चीनी पाउडर) २ बड़े चम्मच
- नमक आधा चम्मच
- बेकिंग सोडा आधा चम्मच
- रिफाइंड तेल 3-4 बड़े चम्मच
- दही आधा कप
छोले बनाने के लिए आवश्यक सामग्री |
- सफ़ेद चने 200g (रात भर भिंगोये हुए)
- प्याज 4-5 मीडियम साइज़ के बारीक़ कटे हए
- लहसुन-अदरक का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच
- टमाटर 2 मीडियम साइज़ के कटे हुए
- जीरा 1 बड़ा चम्मच
- लाल मिर्च 6-7
- हिंग पाउडर 1 छोटा चम्मच
- तेजपत्ता 2
- दालचीनी 2 छोटे टुकड़े
- लौंग 5-6
- बड़ी इलायची 2
- जाव्त्री आधा फुल का टुकड़ा
- हल्दी पाउडर 1 बड़ा चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 2 बड़े चम्मच
- गरम मसाला पाउडर 1 बड़ा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- तेल 100ml
- बटर 1 बड़ा चम्मच
- कटी हुयी धनिया की पत्तियां 2 चम्मच
छोले भटूरे बनाने की विधि |
सबसे पहले मैदे को एक बाउल में छान लेंगे और उसमे नमक, चीनी पाउडर, बेकिंग सोडा, सूजी और रिफाइंड तेल डाल कर अच्छी तरह से मसलकर मिक्स कर लेंगे | अब मिश्रण में दही डालेंगे और थोडा थोडा पानी डाल कर मैदे को गिला करंगे फिर 1-2 चम्मच रिफाइंड तेल डाल कर चिकना करते हुए डो तैयार कर लेंगे | उसके बाद इस डो को एक बाउल में डाल कर 2-3 घंटे के लिए रेस्ट पर रख देंगे |
अब छोले बनाने की तैयारी करेंगे जिसके लिए सबसे पहले प्रेशर कुकर में चनों को उबाल लें और एक बाउल में डाल कर एक तरफ रख लें | उसके बाद प्रेशर कुकर में तेल गर्म करेंगे फिर उसमे जीरा, तेजपत्ता, लाल मिर्च और साबुत मसालें (दालचीनी,बड़ी इलायची, लौंग और जाव्त्री) डाल कर चिटका लेंगे | उसके बाद लहसुन अदरक का पेस्ट डाल कर हल्का ब्राउन भुन लेंगे फिर उसमे कटा हुआ प्याज डाल कर लाल होने तक भुने |
जब प्याज लाल होने लगे तब उसमे कटा हुआ टमाटर डालेंगे और टमाटर के गलने तक भूनेंगे | यहाँ इस चरण पर पहुचने के बाद जब प्याज और टमाटर दोनों अच्छी तरह से भुन जाये तब हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर डाल कर 1 मिनट से भी कम समय तक भूनेंगे क्योकि ज्यादा देर तक भुनने पर मसाले जल सकते हैं |
मसालों के अन्दर आधा कप पानी डालें और तेल छोड़ने तक भुनें | जब मसाले भुन कर तेल छोड़ने लगे तब उबले हुए चने डालें और चला कर मसालों के साथ मिला लें | अब इसमें 2 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालें और ढक्कन लगा कर 1 सिटी लगायें, (अधिक सिटी ना लगायें क्योकि चने गल जायेंगे) | सिटी लग जाने के बाद ढक्कन हटायें और उसमे तड़का लगाने के लिए अगले स्टेप को फॉलो करें |
एक पैन में बटर गर्म करें और उसमे आधा चम्मच हिंग पाउडर डालें और छोले के अन्दर डाल दें | हमारा छोला बन कर तैयार हो चूका है |
अब भटूरे बनाने के लिए |
रेस्ट पर रखे हुए डो को दुबारा से हाथों में तेल लगा कर गुथ लेंगे और एक साइज़ के लोइयां काट लेंगे और लम्बे या गोलाकार बेल कर गर्म तेल में तलना शुरू करंगे | जब भटूरा तेल के अन्दर जाये तब उसके ऊपर पौने से तेल डालते रहें जबतक की भटूरा अच्छी तरह से फुल ना जाये |
अब सर्विंग के लिए एक प्लेट में कटे हुए प्याज के कुछ स्लाइसेस और साथ में चटनी रखेंगे | उसके बाद छोले निकालकर भटूरे के साथ रखेंगे और गरमा गर्म छोले भटूरे का स्वाद लेंगे |