दोस्तों अक्सर हम चौलाई की पत्तियों का साग बनाते है जो की बेहद ही स्वादिष्ट और स्वास्थ्य वर्धक होता है लेकिन हम चौलाई के डंठल को फेंक देते हैं | क्या आपको पता है की इसके के पत्तितों से भी ज्यादा पोषक तत्व उसके डंठल में होता है | चौलाई के डंठल की सब्जी भी बनती है जो की बहुत ही स्वादिष्ट होता है |
चौलाई के डंठल की सब्जी दो तरीके से बनायीं जाती है एक सुखी सब्जी (ग्रेवी-लेस) और एक तरी वाली सब्जी (ग्रेवी) | आज हम आपको चौलाई के डंठल से ग्रेवी वाली सब्जी की रेसिपी के बारे बताएँगे |
चौलाई के डंठल की सब्जी एक दृष्टी में |
- वर्गीकरण- शाकाहारी व्यंजन / सब्जी
- तैयार होने में लगने वाला समय- 20 मिनट
- प्लेट्स की संख्या- 4-5 लोगो के लिए
- सहायक व्यंजन- रोटी, नान, पराठे और चावल आदि |
चौलाई के डंठल की सब्जी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री |
- फ्रेश चौलाई के डंठल 300 ग्राम (रेसा हटाये हुए)
- प्याज मीडियम साइज़ के 2 कटे हुए
- लहसुन की कलियाँ 15-20 (स्किन साफ किया हुआ )
- अदरक 1 चम्मच
- हल्दी 1 चम्मच
- हिंग 1 चुटकी
- देगी मिर्च पाउडर 1 चम्मच
- धनिया पाउडर 1 चम्मच
- साबुत गरम मसाले (दालचीनी, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, लौंग और जौत्री) 1 चम्मच
- सरसों के बिज (राई) 1चम्मच
- साबुत लाल मिर्च 4-5
- तेजपत्ता 2
- नमक स्वादानुसार
- सरसों तेल 300 ग्राम
चौलाई के डंठल की सब्जी बनाने की विधि |
सबसे पहले चौलाई के डंठल से पत्तिया हटा लें और लगभग ढाई से तिन इंच लंबे टुकड़े, रेसा हटाते हुए तोड़ ले | उसके बाद पानी से साफ करके एक बाउल में रख दें| | अब यहाँ दुसरे चरण में मसालों का पेस्ट तैयार करेंगे जिसके लिए मिक्सर जार में सभी गरम मसाले, सरसों के बिज (राई), थोडा जीरा, थोडा काली गोल मिर्च और धनिया पाउडर लेंगे | उसके बाद सभी को पेस्ट बना लेंगे |
अब कडाही में सरसों तेल डाले और गर्म करें | जब तेल गर्म हो जाये तब उसमें चौलाई के डंठल के टुकड़े थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डाल कर तलें | डंठल को थोडा डीप फ़्राय करे ताकि डंठल से कच्चापन खत्म होजाये | उसके बाद तले हुए चौलाई के डंठल को एक बाउल में रखे |
आगे अब कडाही में तेल की मात्रा को थोडा कम कर लें | उसके बाद उसमे हिंग, जीरा, काली गोल मिर्च, तेजपत्ता और साबुत सूखी लाल मिर्च डाल कर छौंका लगायें | आगे छौंके में लहसुन की कलियाँ, अदरक और प्याज डालें और लाल होने तक भुने | जब प्याज भुन जाये तब उसमे पिसा हुआ मसलों का पेस्ट डालें और थोड़ी देर तक भुने | लगभग 2 से 3 मिनट के भुनाइ के बाद उसमे हल्दी पाउडर, देगी मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें |
मिश्रण भूनने के बाद जब सुख जाये और कडाही से चीपकने लगे तब उसमे आधा कप पानी डाले तथा दुबारा से भुने तेल छोड़ने तक | मिश्रण की भुनाई एक बार और पानी डाल कर ऐसे ही करें ताकि मसाले अच्छे तरह से भुन जाएँ | उसके बाद अंत में 1 बड़े कप से पानी डाले और जब बुलबुले आने लगे तब उसमे तले हुए चौलाई के डंठल डालें और ढक्कन लगा कर लगभग 5-7 मिनट तक पकाएं |
इस चरण पर हमारा सब्जी बन कर तैयार हो चुकी है | इसे गरमा गर्म रोटी, पराठे या नान या चावल के साथ खाएं |
रेसिपी से सम्बंधित हमारे youtube विडियो को जरुर देखें |