खिचड़ी की रेसिपी: खिचड़ी एक ऐसा व्यंजन है, जो खाने में हल्का और सुपाच्य होता है| जब हमारा स्वाथ्य अनुकूल न हो तो वैसी स्थिति में खिचड़ी एक अच्छा विकल्प होता है| खिचड़ी बनाना एक दम आसान होता है जिसे कम से कम सामग्री में भी बनाया जा सकता है|
खिचड़ी तो भारत के हर कोने में अलग अलग तरीकों से बनाई जाती है, जिसमे से कुछ खिचड़ी ज्यादा प्रचलित भी हैं| लेकिन हम आज कम सामग्री में आसान और स्वाथ्य के अनुकूल तथा जल्दी हजम होने वाला खिचड़ी बनायेगे|
तो चलते है अपने किचन की तरफ और बनाते है खिचड़ी|
खिचड़ी की रेसिपी एक नजर में|
- वर्गीकरण- शाकाहारी फ़ूड
- बनाने में समय- 15-20 मिनट
- थाली या प्लेट्स- 3-4 लोगो के लिए
- सहायक व्यंजन- दही, चोखा, हरी चटनी और सलाद या इनमे से किसी भी व्यंजन को खिचड़ी के साथ रखा जा सकता है|
खिचड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री|
- मुंग दाल 2-3 बड़े चम्मच
- मसूर दाल 2-3 बड़े चम्मच
- चने की दाल 2-3 बड़े चम्मच
- चावल कोई भी छोटे साइज़ वाला 1 कप
- घी 2 चम्मच
- जीरा 1 चम्मच
- साबुत लाल मिर्च 2
- हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच
- हिंग 1 छोटा चम्मच
- नींबू 1 गोल स्लाइसेस में कटा हुआ
- धनिया की कटी हुयी पत्तियां 1 चम्मच
- नमक स्वाद के अनुसार
खिचड़ी बनाने की विधि|
सबसे पहले दाल को दो बार धो कर साफ करलें| उसके बाद फिर चावल को भी अच्छे तरीके से दो बार धो कर साफ करलें| अब प्रेशर कुकर, में जितनी मात्रा में चावल और दाल है, उसी के अनुसार 1:4 के अनुपात में पानी डालें| उसके बाद अपने स्वाद के अनुसार नमक (जितना आपकी आवश्यकता हो), हल्दी 1 चम्मच, आधा चम्मच घी या तेल और 1 चम्मच हिंग डालें|
ढक्कन को बंद करें और 4-5 सिटी लगने दें| अब फ्लेम को बंद करें तथा प्रेशर कूकर को ठंडा होने दें|
जब प्रेशर कूकर ठंडा हो जाये तब ढक्कन हटायें और स्पचुला या बड़े चम्मच से चलायें| उसके बाद बाउल में निकाल कर एक तरफ रख दें|
अब पैन में घी डालें और गर्म करें| उसके बाद उसमे जीरा और साबुत सूखी लाल मिर्च से तड़का लगायें| यहाँ पर हमारा खिचड़ी बनकर तैयार हो चूका है| इसे प्लेट्स या थाली में निकालें और उसके ऊपर कटी हुयी धनिया की पत्तियां छिडकना चाहें तो छिड़क लें ( ये वैकल्पिक है) तथा साथ में कटे हुए निम्बू के स्लिसेस रखे|
इसे आप हरी चटनी, दही, या चोखा के साथ खाते है तो स्वाद और भी बढ़ जायेगा