काजू कतली की आसान रेसिपी :- मिठाई हो या कोई मसालेदार तीखी व्यंजन या ड्राई-फ्रूट्स की मेनू में सबसे काजू का एक अलग ही महत्व होता है| दोस्तों काजू एक ऐसा ड्राई-फ्रूट है जिसका लगभग हर समय मांग रहती है| चाहें वह व्रत-त्यौहार का सीजन हो या शादी, पार्टियों का समय हर जहग इसकी मांग होती है, जिसके कारण यह थोडा कॉस्टली हो जाता है|
काजू से वैसे बहुत सी मिठाईयां बनति हैं लेकीन आज हम इससे काजू कतली बनायेंगे जो खाने में बहुत ही स्वादिस्ट होता है| इसका प्रयोग प्रसाद के रूप में भी किया जाता है| तो आयिये दोस्तों आज हम इसी काजू-कतली की आसान रेसिपी के बारे में समझतें हैं और बनाते हैं|
काजू कतली की आसान रेसिपी एक दृष्टी में|
- वर्गीकरण- शाकाहारी व्यंजन/ मिठाई
- बनाने में समय- 30 मिनट
- काजू कतलीयों की संख्या- 20-25 काजू कतलियाँ लगभग बनायीं जा सकती हैं
- सहायक व्यंजन- किसी भी प्रकार की खास्ता नमकीन
काजू कतली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री|
- काजू 500 ग्राम
- चीनी 250 ग्राम
- छोटी इलायची की कलियाँ 8-10
- गुलाब-जल 1 चम्मच
- घी 3 बड़े चम्मच
- चांदी वर्क 14-15 पेपर
- बटर पेपर दो जोड़ें
काजू कतली बनाने की विधि|
पहला चरण
सबसे पहले काजू 500 ग्राम लें और 2 घंटे तक के लिए भिंगो लें| फिर उसके बाद काजी को साफ करलें फिर मिक्सर बाउल में एकदम बारीक़ पिस लें| उसके बाद पिसे हुए काजू को एक बाउल में निकाल कर किनारे या एक तरफ रख दें|
दूसरा चरण
गैस को ऑन करें तथा एक कड़ाही लें| कड़ाही अगर नॉन स्टिकी हो तो बेहतर होगा और गर्म करें| उसके बाद उसमे 1 कप पानी डालें और 250 ग्राम चीनी (शक्कर) डालें| चीनी को पानी में 2 से 3 मिनट तक घुलने दे| उसके बाद फिर उसमे छोटी इलायची की कलियों का पाउडर बनाकर डालें| 1 चम्मच गुलाब जल डालें (गुलाब जल वैकल्पिक होता है जिसे डालना चाहे तो डालें या छोड़ दें)|
तीसरा चरण
फिर उसके बाद चीनी (शक्कर) के चासनी को हाथो से चेक करते रहें| चीनी (शक्कर) के चासनी को ज्यादा देर तक ना पकाएं| चाशनी जब चिपचिपा होना शुरू हो ठीक उसी समय ही काजू के पेस्ट को डाल दें|
उसके बाद 1 बड़ा चम्मच घी डालें और अब काजू को चाशनी में अच्छी तरह मिक्स करते हुए भुने| काजू के पेस्ट और चाशनी के मिश्रण को ज्यादा न सुखा भुनें, इससे हमारे काजू कतली थोडा कठोर हो जाएगी| इसीलिए आप इसे हल्का गिला ही रहने दे|
चौथा चरण
अब गैस को बंद करदें और काजू के मिश्रण को थोडा ठंडा होने दें 5 मिनट तक के लिए लेकिन चलाते रहें| अब 2 फोल्ड का बटर पेपर लें और पहले पेज पर आधा काजू के मिश्रण को डालें| उसके बाद दुसरे पेज को ऊपर से ढक कर जिस आकर का काजू कतली होता है उसी आकार का बेलें| ऐसा ही बचा हुआ मिश्रण से साथ करें|
उसके बाद बेले हुए मिश्रण पर चांदी का वर्क चढ़ा लें और चाकू की सहायता से कतलियाँ काट लें| जब कतलियाँ पूरी तरह से ठंडी हो जाये तब चाकू या लम्बे स्टील के स्केल से अलग कर लें| अब हमारा काजू कतली बन कर तैयार हो चूका है, आप इसका आनंद ले सकते है या चाहें जैसे भी उपयोग में ला सकतें हैं|
धन्यवाद|